dharma sangrah

ईरान की कोयला खदान में विस्फोट, 21 मरे

Updated: गुरुवार, 4 मई 2017 (15:43 IST)
अंकारा। ईरान के उत्तरी इलाके में एक कोयला खदान में विस्फोट होने से कम से कम 21 मजदूरों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।
 
गोल्सतेन प्रांत के एक क्षेत्रीय अधिकारी ने संवाद समिति तस्नीम को बताया कि बुधवार को यहां जेमेस्टेनयुर्ट कोयला खदान में विस्फोट हो गया जिसके बाद खदान से 21 मजदूरों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। घटना में कम से कम 69 मजदूर घायल हुए हैं। वहीं ईरान की मीडिया ने बताया कि घायलों में से 30 से ज्यादा मजदूरों को पास के अस्पताल में ले जाया गया है। 
 
इससे पहले एक संवाद समिति फार्स ने बताया कि गैस से भरी 2 किलोमीटर लंबी सुरंग में मजदूर फंस गए थे जिस वजह से बचाव अभियान में दिक्कतें आईं। खदान में 500 कर्मचारी काम करते हैं और यह घटना पाली बदलने के दौरान हुई। 
 
ईरान की सरकारी संवाद समिति इरना ने बताया कि राष्ट्रपति हसन रूहानी ने श्रम एवं कल्याण मंत्री को राहत और बचाव अभियान का जायजा लेने और घायलों का इलाज करवाने के लिए खदान के पास भेजा है। (वार्ता)

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

Gen-Z को PM मोदी ने दिया नशे से दूर रहने का मंत्र, शुरू किया नशा मुक्त युवा अभियान

Hero Vida VX2 Go : नई फिक्स्ड बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया वेरिएंट, 128 किमी रेंज; कीमत 1.13 लाख रुपए

हाईवे पर चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई, 16 लाख रुपए से ज्यादा की विदेशी शराब जब्त, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान 6 दिन तक पथराव, 244 पुलिसकर्मी और 209 नागरिक घायल, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Sawan 2026 : सावन में आस्था का ज्वार, शिवालयों की घंटियों संग गूंजा 'बम-बम भोले', कांवड़ियों से गुलजार हुए बाजार, योगी सरकार ने किए पुख्ता इंतजाम

अगला लेख