ramcharitmanas

योगी बोले, 60 हजार गांवों को स्टार्ट अप के तहत जोड़ेंगे

Updated: रविवार, 28 जनवरी 2018 (07:37 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के 60 हजार गांवों को 'स्टार्ट-अप' के तहत जोड़ेगी।
 
योगी ने स्थानीय भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित ‘स्टार्ट-अप मास्टर क्लास’ कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के 60 हजार गांवों को स्टार्ट अप के तहत जोडेगी। इन गांवों में तकनीक पहुंचाया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को घर बैठे रोजगार मिल सकेगा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। ये 60 हजार गांव पूरी तरह से तकनीकी रूप से दक्ष होंगे।'
 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आईआईटी के प्रोफेसरों, वैज्ञानिकों और छात्र छात्राओं से विचार-विमर्श किया। उन्होंने ग्रामीण विद्युतीकरण, स्वच्छता, प्रदूषण, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि पर आधारित स्टार्ट-अप के प्रस्तुतिकरण देखे। उन्होंने आईआईटी के छात्रों से गांवों में जाकर तकनीकी उन्नयन के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।
 
योगी ने कहा कि आईआईटी के छात्र तकनीक के जरिए गांव, कस्बों और शहरों के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने आईआईटी के छात्रों से देश में रहकर ही तकनीक के माध्यम से विकास में योगदान करने की बात कही।
 
मुख्यमंत्री ने कानपुर में गंगा के प्रदूषण की चर्चा करते हुए कहा, 'यहीं से होकर गंगा जी प्रयागराज गई हैं। कुम्भ-2019 के पहले प्रदूषण को दूर करना है।' (भाषा) 

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

LIVE: हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री वेवर की मुलाकात

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

द्वाराहाट का मां दूनागिरी मंदिर: 8,000 फीट की ऊंचाई पर विराजमान शक्तिपीठ

गुजरात बोर्ड का बड़ा एक्शन! 10वीं-12वीं की कॉपी जांच में गलती करने वाले 3,334 शिक्षकों पर जुर्माना

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान और ‘नेशनल क्रश’ मेजर ऋषभ सांब्याल ने छोड़ी सेना, सामने आई वजह

अगला लेख