Dhanteras
✕

तिहाड़ जेल के DG ने कहा, यासीन मलिक की तबीयत एकदम ठीक, मौत की खबर अफवाह

Updated: सोमवार, 5 अगस्त 2019 (00:01 IST)
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने रविवार रात कहा कि कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक की तबीयत पूरी तरह से ठीक है और उसकी सेहत के बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। सोशल मीडिया पर मलिक की मौत की खबर फैलने से कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
 
गोयल का यह बयान तब आया है, जब कुछ देर पहले मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने एक वीडियो संदेश में जेल में बंद जेकेएलएफ प्रमुख के स्वास्थ्य के संबंध में अपनी चिंताएं व्यक्त की थीं। मलिक आतंकवाद के वित्त पोषण के मामलों के संबंध में जेल में है।
 
गोयल ने बताया, ‘यासीन मलिक एकदम ठीक है। उसकी सेहत के बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।’ उन्होंने यह भी कहा कि मलिक के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अफवाहें पूरी तरह झूठी हैं।
 
एक वीडियो संदेश में मलिक की पाकिस्तान मूल की पत्नी ने दावा किया था कि उसकी सेहत बिगड़ रही है और उसे फौरन इलाज की जरुरत है। लेकिन तिहाड़ जेल के महानिदेशक के बयान के बाद पूरी तरह स्थिति साफ हो गई है कि यासिर मलिक ठीक-ठाक हालत में है।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

अयोध्या ने फिर रचा कीर्तिमान! 30 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई रामनगरी

सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला! रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर

CM योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर UP, देश में पहले नंबर पर

यूपी के लाखों कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने बढ़ाया 3% डीए, जानें Arrears का पूरा गणित

संत बोले, CM योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति

अगला लेख