dharma sangrah

दिव्यांगजनों की मदद करना ईश्वर की पूजा का दूसरा रूप है : डॉ. भार्गव

Updated: सोमवार, 18 नवंबर 2019 (22:18 IST)
रीवा। दिव्यांगजनों की मदद करना मानवीय कल्याण का कार्य है। उनकी मदद करना ईश्वर की पूजा का दूसरा रूप है, इसलिए दिव्यांगजनों के जो भी कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं, उसमें सभी अधिकारी एवं समाजसेवी व्यक्ति अपना बढ़-चढ़कर योगदान दें। यह बात रीवा संभाग डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने 3 दिसंबर को विश्व विकलांग दिवस के संदर्भ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

विश्व विकलांग दिवस के लिए कमिश्नर कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाजसेवी व्यक्ति भी सम्मिलित थे। डॉ. भार्गव ने कहा कि रीवा संभाग में दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए विभिन्न कदम उठाए गए हैं। संभाग को सुगम्य संभाग बनाए जाने का भी प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 3 दिसंबर को विश्व विकलांग दिवस मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विश्व विकलांग दिवस के उपलक्ष्य में ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं, जिससे दिव्यांगजनों का हौसला बढ़े एवं उनका उत्साहवर्धन हो सके। उन्होंने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए विश्व विकलांग दिवस के पूर्व नवाचार के तौर पर 1 दिसंबर को संभागीय मुख्यालय पर संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संभाग के चारों जिलों के दिव्यांग खिलाड़ी शामिल होंगे।

कमिश्नर डॉ. भार्गव ने विश्व विकलांग दिवस को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने एवं छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण की तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, टेनिस गेंद थ्रो, ट्राई साइकल दौड़, बैसाखी दौड़ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत रंगोली, चित्रकला, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, एकल गायन, सामूहिक गायन, सामूहिक नाटक एवं मोनो एक्टिंग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

डॉ. भार्गव ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर दिव्यांगजनों द्वारा उत्पादित वस्तुओं, हस्तशिल्प की प्रदर्शनी लगाई जाए, जिसमें फोटोग्राफी, पेंटिंग, ड्रेस मेकिंग, ज्वेलरी मेकिंग, बांस की कलाकृति, कढ़ाई, चित्रकला, हस्तकला का प्रदर्शन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों हेतु यूनिवर्सल आईडी भी बनाई जाए। इसके अलावा दिव्यांगजनों के साथ कार्यक्रमों में अभिभावक भी सम्मिलित हो सकते हैं।

डॉ. भार्गव ने विश्व विकलांग दिवस पर कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वागत के लिए फूलमालाओं का उपयोग न करें। इसके स्थान पर किताब, कॉपी, पेन आदि वस्तुएं दी जा सकती हैं। बैठक में बताया गया कि स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भारतीय रेडक्रास सोसायटी द्वारा एवं नेत्र परीक्षण शिविर लायंस क्लब द्वारा आयोजित किया जाएगा।

बैठक में संयुक्त आयुक्त पीसी शर्मा, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण अनिल दुबे, उप संचालक सतीश निगम, प्राचार्य नेत्रहीन विद्यालय आरके त्रिपाठी सहित समाजसेवी संगठनों के लोग जुगलकिशोर कनोडिया, एचपी सिंह, सुभाष शर्मा, एसडीएम त्रिपाठी, एसकेएस तिवारी, रामसेवक साहू, बीएस पनिका उपस्थित थे। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख