sundarkand
✕

ट्रेन पर चढ़ते हुए महिला गिरी, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

Updated: शनिवार, 9 अक्टूबर 2021 (10:15 IST)
गोंडा। 'जाको राखे साईंया, मार सके ना कोय'- ये पंक्तियां उस समय सत्य साबित हो गईं, जब गोंडा रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त एक महिला का बैलेंस बिगड़ने से वो ट्रेन के नीचे गिर गई। महिला को नीचे गिरता देखकर स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में रेलवे सुरक्षाकर्मी समेत लोग दौड़ पड़े।
 
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार (कल) गोंडा रेलवे स्टेशन पर अवध एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर आकर खड़ी हुई थी। तभी एक महिला कुछ लेने के लिए ट्रेन से नीचे उतरी थी, ट्रेन के चलते ही महिला दौड़कर डब्बे में चढ़ने की कोशिश करने लगी। अचानक उसका बैलेंस बिगड़ जाने से महिला ट्रेन के नीचे आ गई, गनीमत रही कि ट्रेन की स्पीड कम थी और ट्रेन रुक गई।
 
महिला को आरपीएफ और लोगों की सहायता से ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला गया और उपचार के जिला अस्पताल भेज दिया गया। यह पूरा घटना प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों के मुंह से ये वाकया देखकर निकला, 'ईश्वर जिसके साथ, उसका कुछ नहीं बिगड़ सकता है।'

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार

अगला लेख