biodatamaker
✕

प्रेम विवाह के 3 साल बाद महिला की मौत पर फंसा पति

Updated: रविवार, 26 फ़रवरी 2017 (22:16 IST)
फगवाड़ा। प्रेम विवाह के 3 साल बाद बुरे बर्ताव के चलते एक महिला के कथित रूप से खुदकुशी करने के बाद उसके पति पर दहेज मौत का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि यहां न्यू मॉडल टाउन के निवासी नुकुल कपूर पर दहेज मौत और अन्य संबंधित अपराधों के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। शनिवार रात उसकी 24 वर्षीय पत्नी रविया कपूर की मौत हो गई थी।
रविया के पिता संजय जैन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। जैन का आरोप है कि नुकुल दहेज के लिए उनकी बेटी को परेशान करते थे। पुलिस के अनुसार नुकुल और रविया की मई 2014 में शादी हुई थी और उनका डेढ़ साल का बेटा है।
 
पुलिस के अनुसार लुधियाना के व्यापारी जैन ने दावा किया कि उन्होंने रात पौने दस बजे अपनी बेटी को फोन किया था और उसकी आवाज से लग रहा था कि वह परेशान है। जैन ने शिकायत में कहा कि हमें रात 12 बजकर 35 मिनट पर उसके ससुराल वालों का फोन आया कि रविया ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि मैं अपनी पत्नी अलका जैन, बेटे कशिश जैन और बहू रीमा जैन के साथ फगवाड़ा पहुंचा तो रविया का शव (घर की) लॉबी में पड़ा था एवं उसके गले पर निशान थे। 
 
फगवाड़ा के पुलिस उपाधीक्षक देवदत्त शर्मा ने कहा कि गड़बड़ी का संदेह होने पर रविया के पिता ने पुलिस को सूचना दी तथा नुकुल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख