dharma sangrah

क्या 2030 तक बिहार सीएम बने रहेंगे नीतीश कुमार?

Updated: गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 (13:21 IST)
Bihar CM news in hindi : बिहार में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा और जदयू में मंथन का दौर जारी है। इस बीच राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) ने बुधवार को अपने पटना स्थित कार्यालय के बाहर एक बड़ा पोस्टर लगाया जिसमें कहा गया है कि नीतीश कुमार वर्ष 2030 तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
 
बिहार के सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार के लिए एक और कार्यकाल का आह्वान करते हुए पोस्टर में लिखा है— ‘25 से 30, फिर से नीतीश’ (2025 से 2030 तक फिर से नीतीश)। जदयू नेताओं के मुताबिक, यह संदेश स्पष्ट है कि नीतीश का जादू बरकरार है।
 
हाल में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा था कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव सम्राट चौधरी के नेतृत्व में लड़ेगी। उन्होंने दावा किया था कि हरियाणा से बिहार तक विजय यात्रा जारी रहेगी और बिहार में विजय का झंडा सम्राट चौधरी फहराएंगे।
 
सैनी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। वह राजग का चेहरा होंगे और चुनाव के बाद बनने वाली सरकार का नेतृत्व करेंगे।
<

VIDEO | Bihar: A huge poster saying '25 Se 30 Fir Se Nitish' put up outside Janata Dal (United) office in Patna.#BiharPolitics #PatnaNews

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/0DJe7FUeLr

— Press Trust of India (@PTI_News) April 17, 2025 >
जदयू के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने पत्रकारों से कहा, 'ऐसे पोस्टरों के विचार पार्टी कार्यकर्ताओं से आते हैं, जो उन्हें पूरे शहर में और पार्टी कार्यालय के बाहर भी लगाते हैं। मैंने इस पोस्टर के बारे में सुना। इसमें कोई भ्रम नहीं है... राजग पहले ही तय कर चुका है कि अगला विधानसभा चुनाव नीतीश जी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, इसका मतलब है कि वह 2025 से 2030 तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।'
 
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी हाल में कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया है कि विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार ही अगली सरकार के मुख्यमंत्री होंगे। जब उनसे विपक्ष के इस दावे के बारे में पूछा गया कि चुनाव के बाद भाजपा, नीतीश कुमार को दरकिनार कर सकती है, तो उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा, अमित शाह अंकल ने खुद कहा है कि पापा ही मुख्यमंत्री रहेंगे, सम्राट चौधरी जी ने भी यही बात कही है। सम्राट चौधरी ने भी यह बात दोहराई थी कि राजग की अगली सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बनेगी। (भाषा)
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख