गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Why Meghalaya BJP is angry on Tathagata Roy
Written By
Last Modified: रविवार, 15 दिसंबर 2019 (07:44 IST)

मेघालय के राज्यपाल के ट्वीट से क्यों नाराज है भाजपा...

मेघालय के राज्यपाल के ट्वीट से क्यों नाराज है भाजपा... - Why Meghalaya BJP is angry on Tathagata Roy
शिलांग। मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय का एक ट्वीट प्रदेश भाजपा को पसंद नहीं आया है। पार्टी ने कहा कि वह मामले को केंद्रीय नेतृत्व के सामने उठाएगी।
 
दरअसल, राज्यपाल ने ट्वीट किया कि जो लोग ‘विभाजनकारी लोकतंत्र’ नहीं चाहते हैं, वे उत्तर कोरिया चले जाएं। यह बात भाजपा की राज्य ईकाई को पसंद नहीं आई। पार्टी ने कहा कि वह इस मामले को केन्द्रीय नेतृत्व के सामने ले जाएगी।
 
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को कहा कि ऐसे समय में जब मेघालय और पूर्वोत्तर भारत संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शन के चलते संकट का सामना कर रहा है, इस प्रकार के ट्वीट को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
 
भाजपा विधायक सनबोर शुल्लई ने कहा कि भाजपा मेघालय के राज्यपाल के बयान की कड़ी निंदा करती है। यह पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में वर्तमान स्थिति के मद्देनजर असंवेदनशील बयान है। शनिवार को हुई पार्टी की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई और मामले को पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के पास ले जाया जाएगा।
 
गौरतलब है कि राज्यपाल रॉय ने शुक्रवार को ट्वीट किया था कि विवाद के वर्तमान माहौल में दो बातों को कभी नहीं भूलना चाहिए - 1. देश को कभी धर्म के नाम पर विभाजित किया गया था। 2. लोकतंत्र अनिवार्य रूप से विभाजनकारी है। अगर आप इसे नहीं चाहते तो उत्तर कोरिया चले जाइए।
 
ये भी पढ़ें
12 दिन से अनशन पर बैठीं स्वाति मालीवाल की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती