नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभ चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) का शंखनाद हो चुका है। इस बीच, 7 एजेंसियों के ओपिनियन पोल के परिणाम भी सामने आए हैं। इन पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बना सकती है, जबकि अखिलेश यादव नीत सपा गठबंधन दूसरे स्थान पर रह सकता है। हालांकि उनका प्रदर्शन पिछले चुनाव की तुलना में काफी अच्छा रहने वाला है।
हालांकि 7 में से एक एजेंसी ऐसी भी है जो इस बार उत्तर प्रदेश में अखिलेश की यादव की सरकार बनवा रही है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं कि इन ओपिनियन पोल के नतीजे...
एजेंसी | भाजपा | सपा | बीएसपी | कांग्रेस |
सीवोटर | 223-235 | 145-157 | 8-16 |
3-7 |
इंडिया टीवी | 230-235 | 160-165 | 2-5 | 3-7 |
रिपब्लिक टीवी और पी मार्क | 252-272 | 111-131 | 8-16 | 3-9 |
पोलस्टार न्यूज एक्स | 235-245 | 120-130 | 13-16 | 4-5 |
डीबी लाइव | 144-152 | 203-211 | 12-20 | 19-27 |
टाइम्स नाउ | 240 | 143 | 10 | 8 |
इंडिया न्यूज-जन की बात | 226-246 | 144-160 | 8-12 | 0-1 |
पोल्स ऑफ पोल्स | 221-231 | 147-157 | 7-13 | 5-9 |