kalsarpa dosh calculator
✕

कहां है परमबीर सिंह, महाराष्‍ट्र की सियासत में बवाल...

Updated: शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021 (15:26 IST)
मुंबई। मुंबई के पूर्व कमिशनर परमबीर सिंह पिछले कई दिनों से लापता है। उनके रूस भाग जाने की खबरे भी आ रही है। इस मामले में महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है। भाजपा और कांग्रेस इस मामले में आमने-सामने नजर आ रहे हैं।
 
कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, विजय माल्या की तरह ही परमबीर सिंह को भी देश से बाहर भगाने में भाजपा का हाथ है।
 
कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने कहा है कि अगर परमबीर सिंह भारत से बाहर गए हैं, तो इसमें भाजपा की भूमिका की जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि परमबीर सिंह शुरुआत से ही बीजेपी के एजेंडे पर चल रहे थे। एनआईए की रिपोर्ट में ये साफ हुआ था कि सचिन वाजे सिर्फ परमबीर को ही रिपोर्ट कर रहे थे।
 
 
 
उल्लेखनीय है कि एंटीलिया के पास विस्फोटकों से लदी एसयूवी के मामले में एनआईए द्वारा मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार किए जाने के बाद सिंह का मार्च 2021 में मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से तबादला कर दिया गया था। मुंबई और ठाणे के पूर्व पुलिस आयुक्त रह चुके परमबीर सिंह के खिलाफ जबरन वसूली की कम से कम 4 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

CM योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

योगी सरकार में अपराधियों की खैर नहीं, केशव मौर्य ने कानून-व्यवस्था पर विपक्ष को घेरा

INDIA ब्लॉक में पड़ी दरार, परिसीमन बिल पर शरद पवार ने कांग्रेस से अलग चली चाल, मोदी सरकार को मिलेगा फायदा!

अगला लेख