suvichar

विजयादशमी पर तय होगा कि कब समाप्त होगी उत्तराखंड की चारधाम यात्रा

Updated: गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021 (19:40 IST)
देहरादून। उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021 कब समाप्त होगी, इसका पता विजयादशमी पर पंचांग गणना के द्वारा निकाले जाने वाले मुहूर्त से लग जाएगा। विजयादशमी पर बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित होगी जबकि केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के बंद होने की भी तिथि इसके साथ ही तय की जाएगी। जैसे ही इस साल यात्रा ने जोर पकड़ना शुरू किया, वैसे ही इसके बंद होने की तिथियों के भी सामने आने का दिन आ जाने से कारोबारी एक बार फिर निराश हैं।
 
हालांकि परंपरा के अनुसार केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट भैया दूज के दिन बंद होते हैं, इस बार यह पर्व 6 नवंबर को पड़ रहा है। लेकिन इन सब धामों के कपाट बंद किए जाने की औपचारिक घोषणा कल शुक्रवार को विजयादशमी पर ही होगी। विजयदशमी के मौके पर केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली के ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ आने का कार्यक्रम भी घोषित किया जाएगा। गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए परंपरागत रूप से गोवर्धन पूजा/अन्नकूट पर्व के दिन होते हैं। इस साल यह दिन 5 नवंबर को पड़ रहा है। इस सबके अलावा विजयादशमी के ही दिन बद्रीनाथ धाम, श्री उद्धवजी, श्री कुबेरजी और आदिगुरु शंकराचार्य की गद्दी के शीतकालीन प्रवास पर आने का कार्यक्रम भी घोषित होगा।
 
द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि कल विजयादशमी को शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में तय की जाएगी। पंच पूजाओं का कार्यक्रम, श्री उद्धवजी एवं कुबेरजी के पांडुकेश्वर आगमन और श्री आदिगुरु शंकराचार्य की गद्दी के श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ आने का कार्यक्रम भी विजयादशमी पर ही घोषित होगा।

लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख