suvichar

पश्चिम बंगाल बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित

Updated: बुधवार, 24 मई 2023 (17:47 IST)
West Bengal 12th Board Result:  पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (डब्ल्यूबीसीएचएसई) ने बुधवार को 12वीं कक्षा की राज्य बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए, जिसमें 8.24 लाख विद्यार्थियों में से 89.25 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे।
 
डब्ल्यूबीसीएचएसई के अध्यक्ष चिरंजीब भट्टाचार्य ने कहा कि परीक्षा में 91.86 प्रतिशत लड़के और 87.26 प्रतिशत लड़कियां सफल रहीं। उच्च माध्यमिक परीक्षा 14 मार्च से 27 मार्च तक राज्यभर के 2,349 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
 
भट्टाचार्य ने कहा कि पुरबा मेदिनीपुर जिले में सबसे अधिक 97 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि 87 विद्यार्थियों ने शीर्ष 10 रैंक में जगह बनाई। दक्षिण 24 परगना में नरेंद्रपुर रामकृष्ण मिशन विद्यालय के छात्र सुभ्रांशु सरदार ने 500 में से 496 अंक यानी 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर शीर्ष स्थान हासिल किया।
 
बांकुड़ा बंग विद्यालय की सुसामा खान और उत्तर दिनाजपुर के रामकृष्णपुर प्रमोद दासगुप्ता मेमोरियल हाई स्कूल के अबू समा ने दूसरा रैंक साझा किया। दोनों ने 495 अंक यानी 99 प्रतिशत अंक हासिल किए। तीसरा रैंक 4 विद्यार्थियों द्वारा साझा किया गया।
 
राज्य बोर्ड की परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाले सरदार ने कहा कि वह शीर्ष रैंक धारकों की सूची में आने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन पहला रैंक हासिल करना उनके लिए अप्रत्याशित था।
 
उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए अपने सभी शिक्षकों और अपने माता-पिता को धन्यवाद देता हूं। आरकेएम नरेंद्रपुर में कड़े अनुशासन का मेरे परिणाम में बहुत महत्व है। हर छात्र को मेरा संदेश है कि रोजाना कम से कम चार-पांच घंटे पढ़ाई करें।”
 
पढ़ाई से प्यार करने वाले और स्कूल बैंड के प्रमुख गायक रहे सरदार ने कहा कि वह आगे अर्थशास्त्र की पढ़ाई करेंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आपके जीवन का हर दिन सफलताओं से भरा हो। शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि बंगाल और बंगालियों को गौरवान्वित करें। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख