Hanuman Chalisa

पश्चिम बंगाल : BJP MLA के घर पर फेंका बम, सरकार ने दी Z प्लस सुरक्षा

Updated: बुधवार, 15 सितम्बर 2021 (19:24 IST)
नई दिल्ली/कोलकाता। केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद अर्जुन सिंह के घर पर हाल में बम फेंकने की घटनाओं के मद्देनजर उन्हें मिली सुरक्षा का स्तर बढ़ाकर ‘जेड’ श्रेणी का कर दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल की बैरकपुर सीट से लोकसभा सदस्य 59 वर्षीय सिंह के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित आवास पर हाल में बम फेंके गए थे।
 
अधिकारियों ने बताया कि सिंह को ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी लेकिन हाल में उनके और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ हिंसक घटनाओं को देखते हुए इसे बढ़ाकर ‘जेड’ श्रेणी का कर दिया गया है।
 
उनकी सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सशस्त्र कमांडो संभालेंगे। सिंह के घर पर कुछ बदमाशों ने बम फेंके थे जिसके कुछ दिन बाद ही मंगलवार सुबह उनके घर के बाहर इस तरह के धमाके फिर हुए। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस उनकी हत्या कराने की कोशिश कर रही है।
 
‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा के तहत सांसद के साथ राज्य में यात्रा के समय करीब 6-7 कमांडो रहेंगे और उनके घर पर अतिरिक्त टुकड़ी सुरक्षा मुहैया कराएगी। पहले उनके साथ सिर्फ दो सुरक्षा कर्मी रहते थे। (भाषा)

Show comments

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

अपराधियों पर कार्रवाई और जनसमस्याओं के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

यूपी में अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार, IMSS से 24 घंटे निगरानी और कड़े एक्शन

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

अगला लेख