ganesh chaturthi

West Bengal: 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित, लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा

Updated: शुक्रवार, 3 जून 2022 (15:12 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीबीएसई) ने शुक्रवार को 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए जिसमें 10.98 लाख उम्मीदवारों में से 86.60 प्रतिशत छात्र पास हुए। डब्ल्यूबीबीएसई के अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली ने बताया कि बांकुरा में स्थित रामहरिपुर रामकृष्ण मिशन हाई स्कूल के अर्नब घराई और वर्द्धमान के सीएमएस स्कूल के रौनक मंडल ने 693 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया।
 
उन्होंने बताया कि मालदा के गाजोल में आदर्शबनी अकादमी हाई स्कूल की कौशिकी सरकार और पश्चिम मेदिनीपुर के घाटल विद्यासागर हाई स्कूल के रौनक मंडल ने 692 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। गांगुली ने बताया कि कुल 104 उम्मीदवारों ने शीर्ष 10 में जगह बनाई है।
 
गांगुली ने कहा कि बीते वर्षों की तरह इस बार भी जिलों ने कोलकाता से बेहतर प्रदर्शन किया है। पूर्व मेदिनीपुर जिले में सबसे अधिक 97.63 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए हैं। उन्होंने अधिक जानकारी साझा किए बिना कहा, लड़कों की तुलना में अधिक लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
 
गौरतलब है कि परीक्षा 7 मार्च से 16 मार्च तक ऑफलाइन आयोजित की गई थीं। पिछले साल, महामारी के कारण परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी थीं और बोर्ड द्वारा एक मूल्यांकन मानदंड तैयार किया गया था। गांगुली ने बताया अगले साल 23 फरवरी से 4 मार्च तक माध्यमिक परीक्षा आयोजित होंगी।
 
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया कि हमारे उत्तीर्ण छात्रों और माध्यमिक परीक्षा के रैंक-धारकों को बधाई! हमारे जिलों के लड़कों और लड़कियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, वहींशहर के छात्रों ने भी हमें गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों, शिक्षकों, स्कूलों को बधाई। बोर्ड द्वारा परिणाम जल्दी घोषित किए गए हैं। 2023 में होने वालीं परीक्षा के कार्यक्रम भी घोषित किए गए हैं। उम्मीद से कम प्रदर्शन करने वालों को भविष्य में बेहतर तरीके से लड़ने का संकल्प लेना चाहिए।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख