Hanuman Chalisa
✕

Weather update : उप्र में मौसम ने बदली करवट, कई क्षेत्रों में बारिश

Updated: बुधवार, 4 मार्च 2020 (20:11 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदल रहा है, राज्य के कई क्षेत्रों में बुधवार को बारिश हुई,  जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी लखनऊ में सुबह लगा कि धूप निकलेगी, दिन खुशनुमा होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ दिन में हवाएं चलने के साथ ही आसमान बादलों से घिर गया।
 
लखनऊ के बाहरी क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई, जिससे एक बार फिर ठंड लौट आई है। लखनऊ का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग सूत्रों ने यहां बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्तर प्रदेश पूर्वी एवं पश्चिमी क्षेत्रों में 5 से 7 मार्च तक तेज हवा, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि का अनुमान है।

इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं। सूत्रों ने बताया कि इस बीच ज्यादातर स्थानों पर बादल, हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
  
विभाग के अनुसार बुधवार को चुर्क (सोनभद्र) में सबसे अधिक 34.1 मिलीमीटर, कानपुर में 14.1 मिलीमीटर तथा हमीरपुर में एक मिलीमीटर बारिश हुई।

इसके अलावा झांसी तथा आगरा में बूंदाबांदी हुई। राज्य में सबसे गर्म सुलातानपुर रहा जहां का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा रहा जहां का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। (फाइल फोटो)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख