Hanuman Chalisa
✕

मौसम अपडेट : मॉनसून दो दिन में महाराष्ट्र पहुंचेगा, मुंबई में 8 से 10 जून के बीच भारी बारिश

Updated: सोमवार, 4 जून 2018 (19:02 IST)
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में मॉनसून के महाराष्ट्र और गोवा पहुंचने की संभावना जताई है। वहीं, मौसम पूर्वानुमान बताने वाली एक निजी कंपनी के मुताबिक इस सप्ताह के आखिर में 8 से 10 जून के बीच मुंबई में भारी बारिश हो सकती है। 

 
निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक 8 से 10 जून के मध्य पश्चिमी तट और खासकर मुंबई में बरसात के आसार हैं। सरकार ने कहा है कि मॉनसून गति पकड़ रहा है और केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण क्षेत्र और गोवा में 7 जून से बारिश में तेजी आएगी। मौसम विभाग ने दस जून के बाद इन इलाकों में बाढ़ की आशंका जाहिर की है। 
 
मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून अपने निर्धारित समय से तीन दिन पहले 29 मई को केरल पहुंच गया था और तमिलनाडु एवं बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य, उत्तर पूर्व और देश के उत्तर पूर्वी राज्यों की ओर बढ़ चुका है। 
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा है कि अगले दो-तीन दिन में दक्षिण पश्चिमी मॉनसून के दक्षिणी प्रायद्वीप, बंगाल की खाड़ी, असम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के शेष हिस्सों एवं मेघालय के कुछ हिस्सों के साथ पश्चिम बंगाल के हिमालय से सटे इलाकों में बढ़ने के लिए अनुकूल स्थिति बनने के आसार हैं। 
 
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम राजीवन ने कहा कि मॉनसून के सात जून से ‘मजबूत’ होने के आसार हैं और इस कारण केरल, तटीय कर्नाटक, मुंबई और गोवा सहित कोंकण क्षेत्र में ‘भारी बारिश’ हो सकती है तथा 10 जून के बाद से बाढ़ की आशंका है।
 
स्काईमेट ने इस अवधि में मुंबई में भारी बारिश की पहली बौछार पड़ने की आशंका जताई है। उसने लोगों को घरों के अंदर रहने का सुझाव दिया है। 

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

मेरठ में ओवैसी की हुंकार: 2027 में भाजपा को हराकर चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने की अपील

192 लोगों को ले जा रही इंडिगो की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री दहशत में आए, क्‍या थी वजह?

US के मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर आपस में भिड़े दो विमान, व्‍यवस्‍था पर उठे सवाल

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल का दायरा, 3 मेडिकल, 3 नर्सिंग कॉलेज शुरू, एमबीबीएस की 1700, नर्सिंग की 11,495 सीटें

अगला लेख