suvichar

मौसम अपडेट : रायपुर पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ में कई स्थानों में बारिश

Updated: सोमवार, 11 जून 2018 (23:08 IST)
रायपुर। केरल और मुंबई के बाद मानसून अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच गया है। रायपुर में सोमवार दोपहर मानसून की पहली बारिश से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में काफी गिरावट आई है।
 
 
मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप-छांप की वजह से लोग उमस से परेशान नजर आए। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और काले बादल गरज-चमक के साथ जमकर बरसे। करीब घंटेभर की बारिश की वजह से तापमान काफी गिर गया। मौसम सुहाना हो गया।
 
मौसम विभाग के अनुसार रायपुर संभाग में 1 सेमी, प्रतापपुर में 15 सेमी, सुकुमा में 12 सेमी, सरायपली में 5 सेमी, मनेन्द्रगढ़ में 4 सेमी, पेंड्रा रोड, भरतपुर में 3 सेमी, रायगढ़, बीजापुर, बैकुंठपुर, सूरजपुर, भोपालपटनम में 2 सेमी बारिश हुई है।
 
मौसम विभाग ने कहा है कि इस बार मानसून पिछले साल से बेहतर रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि दीर्घकालीन औसत के 97 फीसदी बारिश को सामान्य माना जाता है। इसमें 4 फीसदी कम या ज्यादा की संभावना रहती है। छत्तीसगढ़ समेत मध्यभारत में 99 फीसदी बारिश होने का अनुमान है।
 
मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि 2018 में पिछले साल से अच्छी बारिश होगी। पिछले साल 97 फीसदी हुई थी। जुलाई में 101 फीसदी बारिश होगी, जबकि अगस्त में 94 फीसदी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने पहले ही छत्तीसगढ़ में आगामी 24 से 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी, वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने देश के कई इलाकों में आंधी-तूफान और तेज बारिश होने की आशंका जताई है। (वार्ता)

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

H-1B वीजा पर US का नया प्लान, भारत पर क्या होगा असर?

Onion Price Hike : प्याज महंगा होते ही सरकार का बड़ा एक्शन, इन 5 शहरों में 35 रुपए किलो मिलेगा

6 का वादा, अब सिर्फ 3 सिलेंडर, तमिलनाडु में LPG सिलेंडर योजना पर सियासी घमासान, BJP ने विजय सरकार पर साधा निशाना

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सेनापति में 2 गुटों के बीच गोलीबारी, CRPF जवान घायल, कई घरों में आगजनी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, ड्यूटी आदेश मिलते ही कर्मचारी ने दिया इस्तीफा, कर्मचारियों में क्यों फैला खौफ?

अगला लेख