Hanuman Chalisa

Weather Prediction : हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और ओलावृष्टि बनी आफत, हवाई उड़ानें रद्द

रविवार, 23 फ़रवरी 2020 (22:21 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज दोपहर बाद अचानक पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया, जिससे जनजातीय इलाके के लिए जाने वाली हेलीकाप्टर की उड़ानें रद्द करनी पड़ी। मौसम विभाग ने आगामी 3 से 4 दिन मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई थी, लेकिन इसके विपरीत हुआ।
 
कांगड़ा जिले की धौलाधार पर्वत श्रृंखला, शिमला जिले में कुफरी, नारकंडा सहित अनेक स्थानों पर आज बर्फबारी हुई। शिमला शहर समेत अन्य इलाकों में बारिश हुई जिससे प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। 
 
2 दिन तक मौसम खराब रहने के बाद शनिवार को धूप खिली थी, लेकिन रविवार को एकाएक मौसम ने फिर करवट ले ली है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 26 फरवरी से मौसम खराब हो सकता है।
 
वहीं जनजातीय क्षेत्र लाहुल-स्पीति के लिए हेलीकॉप्टर उड़ानें नहीं हो पाईं। आज जीएडी की तरफ से दो हेलीकॉप्टर उड़ानों का शेड्यूल जारी कर दिया गया था, लेकिन रोहतांग दर्रे पर मौसम खराब होने से दोनों हेलीकॉप्टर उड़ानें रद्द हो गईं। 
 
इसके चलते भुंतर एयरपोर्ट पर यात्रियों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा। उड़ान संपर्क अधिकारी कुल्लू अशोक कुमार ने बताया कि आज लाहुल-स्पीति के लिए दो हेलीकॉप्टर उड़ानें होनी थीं।
 
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि पश्चिमी हवाएं फिर से सक्रिय हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रह सकता है। हालांकि शिमला, किन्नौर और सिरमौर जिला के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। ठंड से कोई राहत नहीं मिलेगी। 
 
ऊपरी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। 27 फरवरी को फिर से पश्चिमी हवाएं सक्रिय होंगी और बारिश और बर्फबारी का क्रम फिर से जारी हो सकता है। रोहतांग पर हर दूसरे दिन हल्की बर्फबारी हो रही है। बीआरओ के जवान माइनस डिग्री तापमान में भी स्नो क्लीयरेंस के कार्य में जुट गए हैं। लाहुल स्पीति में मियांड़ बैली को छोड़कर विभिन्न क्षेत्रों में सड़क यातायात बहाल कर दिया है। 
 
वहीं, केलांग से सरचू मार्ग पर भी स्नो क्लीयरेंस का कार्य जोरों पर चल रहा है, ऐसे में मई माह के दौरान मनाली-लेह नेशनल हाईवे यातायात के लिए बहाल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
 
इस बीच न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक रहे। केलांग में न्यूनतम पारा शून्य से कम 7.3 डिग्री, कल्पा शून्य डिग्री, कुफरी में 2.6, मनाली में 0.6 डिग्री, राजधानी में 5.4, भुंतर में 5.9, डलहौजी 5.2, सोलन 6.0, सुंदरनगर और चंबा में 7.1, धर्मशाला 7.6 और उना में 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके इलावा मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर में 10 डिग्री से अधिक रहा।

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा, भूस्खलन के बाद 27 मजदूर फंसे

118 पुलिसकर्मी घायल, 60 प्रदर्शनकारियों को भी चोट, बैरिकेड तोड़े, पथराव किया, CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास जहाज पर हमला, 4 भारतीय नागरिकों की मौत, 1 की हालत गंभीर, भारत ने क्या कहा

jammu kashmir heavy rain : जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी काल, 24 घंटे में 24 मौतें, पुंछ में लैंडस्लाइड से 7 की जान गई, डोडा में भी तबाही

राम जन्मभूमि मंदिर केस फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, निर्मोही अखाड़े ने दाखिल की याचिका

अगला लेख