ramcharitmanas
✕

पश्चिम बंगाल में GPS से होगी पटाखे जलाने वालों की खोज, थानों में लगेंगे उपकरण

Updated: बुधवार, 11 नवंबर 2020 (17:55 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (डब्ल्यूबीपीसीबी) काली पूजा के दौरान आतिशबाजी पर पाबंदी का उल्लंघन करने वाले लोगों का पता लगाने के लिए थानों में जीपीएस आधारित 1000 निगरानी उपकरण बांट रहा है।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कालीपूजा और अन्य आगामी त्योहारों के दौरान पटाखों की बिक्री एवं उपयोग पर पाबंदी लगा दी है। बोर्ड के अध्यक्ष कल्याण रुद्र ने बुधवार को कहा कि ये उपकरण कोलकाता एवं पश्चिम बंगाल पुलिस को पटाखे फोड़े जाने वाली जगह एवं ऐसा करने वालों का पता लगाने में मदद करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस उपकरण के डिस्प्ले बोर्ड पर पटाखे फोड़े जाने की जगह, तारीख एवं समय तथा डेसीबल स्तर दिख जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने पुलिस को इन उपकरणों को चलाना सिखाया है। हर क्षेत्र में डब्ल्यूबीपीसीबी की टीम स्थानीय पुलिसकर्मियों के साथ समन्वय करेगी और जरूरत पड़ने पर सहायता करेगी। (भाषा)

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

Pakistan की सड़कों पर क्यों शुरू हुआ संग्राम, मुनीर-शरीफ फिर परेशान, इमरान की रिहाई को लेकर क्या है PTI का प्लान

UP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें, खिलेश का अंदाज कुछ ऐसा रहा...

अयोध्या में राजनाथ सिंह, कहा- योगी के नेतृत्व में यूपी की शासन व्यवस्था उत्कर्ष पर

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, सड़क पर शव की तरह लेटकर जताया विरोध, VIDEO हुआ वायरल

अगला लेख