ramcharitmanas
✕

मराठवाड़ा में जल संकट, 1200 गांव, 455 बस्तियां पानी के टैंकरों पर निर्भर

678 टैंकर तैनात किए गए

Updated: गुरुवार, 16 मई 2024 (12:57 IST)
water crisis in marathwada : महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में लगभग1,200 गांव और 455 बस्तियां पानी के टैंकरों पर निर्भर हैं। राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूखाग्रस्त मराठवाड़ा क्षेत्र में 8 जिले शामिल हैं- छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड़, हिंगोली, धाराशिव, लातूर, परभणी और नांदेड़।
 
पानी की उपलब्धता में गिरावट आई : अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष कम वर्षा के कारण क्षेत्र में पानी की उपलब्धता में गिरावट आई है। परिणामस्वरूप कई गांव टैंकरों पर निर्भर हो गए हैं। संभागीय आयुक्त कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार सरकारी एजेंसियां 1,758 टैंकरों के माध्यम से 1,193 गांवों और 455 बस्तियों में पानी पहुंचा रही हैं।
 
678 टैंकर तैनात किए गए : छत्रपति संभाजीनगर जिले में सबसे अधिक 678 टैंकर तैनात किए गए हैं। ये टैंकर 412 गांवों और 61 बस्तियों में पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी जालना जिले में 488 टैंकरों से 329 गांवों और 75 बस्तियों में पानी पहुंचाया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीड़ में 321 गांवों और 293 बस्तियों तक पानी पहुंचाने के लिए 399 टैंकरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

योगी सरकार का बड़ा शैक्षिक कदम, कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी के लिए बनेगी खास रणनीति

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

राष्ट्रीय एकता दिवस पर गांधीनगर में निकली भव्य बाइक रैली, CM भूपेंद्र पटेल ने दिखाई हरी झंडी

Cyclone Alert : चक्रवात 'अर्नब' का खतरा, ओडिशा में NDRF की 17 टीमें तैनात, 5 जिलों में दो दिन स्कूल-कॉलेज बंद

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख