suvichar
✕

35 अवैध वीओआईपी टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश

Updated: बुधवार, 11 अक्टूबर 2017 (12:06 IST)
ठाणे। भिवंडी में पुलिस ने 35 अवैध वीओआईपी टेलीफोन एक्सचेंज पर छापेमारी की और कम से कम 26 लोगों को गिरफ्तार किया।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह शुरू हुए और देर रात तक चले इस अभियान के दौरान कुछ अत्याधुनिक उपकरण भी जब्त किए गए। यह अभियान ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने चलाया।
 
अभियान का हिस्सा रहे एक अधिकारी ने कहा, 'अभियान के दौरान, भिवंडी में 35 अवैध वीओआईपी टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश किया गया और कम से कम 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया।'
 
उन्होंने कहा, 'रंगदारी की धमकियां मिलने संबंधी शिकायतों के बाद पुलिस ने कॉल को ओडिशा में ट्रेस किया। बाद में पता चला कि कॉल को भिवंडी से राउट कराया जा रहा है, जो इस प्रकार के अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का गढ़ है।'
 
उन्होंने कहा कि इन कॉल को संयुक्त अरब अमीरात और मध्य एशिया के विभिन्न देशों सहित अन्य जगहों से बाउंस करवाया जाता था। इनमें ऐसे अत्याधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया जाता था जिनमें कॉलर आईडी का खुलासा नहीं होता।
 
पुलिस के अनुसार, इन अवैध टेलीफोन एक्सचेंजों के कारण राज्य को करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है। इस अभियान में अपराध शाखा के 100 से ज्यादा कर्मियों ने हिस्सा लिया। (भाषा) 

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख