biodatamaker
✕

गुजरात में झड़प, दो की मौत...

Updated: शुक्रवार, 14 जुलाई 2017 (14:13 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के मोरबी और सुरेन्द्रनगर जिलों में भरवाड और राजपूत समुदायों के सदस्यों के बीच हिंसक झड़पों में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। गुरुवार को हुई झड़पों में दो लोग घायल भी हो गए।
 
सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए सरकार के आदेश के अनुसार दोनों जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है।
 
पुलिस ने बताया कि मोरबी जिले के हलवद शहर के समीप और सुरेंद्रनगर के ध्रांगधरा शहर के आसपास के गावों से आगजनी, पथराव और दंगों की घटनाओं की खबर मिली।
 
सुरेन्द्रनगर के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार मेघानी ने कहा, 'हलवद में कल शाम गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि ध्रांगधरा के समीप एक गांव में तलवार से किए गए हमले में एक अन्य व्यक्ति की आज सुबह मौत हो गई। दोनों व्यक्ति भरवाड समुदाय के थे। कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं।'
 
मोरबी पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि राजपूत समुदाय के लोग जब राजपूत नेता इंद्रसिंह झाला की शोक सभा के लिए ध्रांगधरा जा रहे थे तो उनका भरवाड लोगों के साथ झगड़ा हो गया। झाला की गत शुक्रवार को हत्या कर दी गई थी।
 
मोरबी के पुलिस अधीक्षक जयपालसिंह राठौड ने कहा, 'कुछ लोगों ने राजपूतों पर पथराव किया जिसके बाद कुछ राजपूत और भरवाड लोगों की हलवद के समीप झड़प हो गई। दोनों समूहों के बीच उस समय झड़प हुई जब मोरबी जिले के विभिन्न हिस्सों से राजपूत झाला की शोक सभा में शामिल होने के लिए ध्रांगधरा जा रहे थे।'
 
उन्होंने बताया कि हलवद में झड़पों के दौरान करीब 30 गाड़ियों को फूंक दिया गया। झड़प के दौरान गोलीबारी में भरवाड समुदाय के एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरेन्द्रनगर जिले में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई।
 
पुलिस अधीक्षक ने कहा, 'स्थिति नियंत्रण में है। हलवद-ध्रांगधरा रोड पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।'
 
गुजरात के गृह मंत्री प्रदीपसिंह जडेजा ने दोनों समुदाय के लोगों से शांत रहने का अनुरोध किया है। जडेजा ने कहा कि अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए हमने मोरबी और सुरेन्द्रनगर में इंटरनेट सेवा रोक दी है। राज्य रिजर्व पुलिस की सात कंपनियों को हालात को काबू में करने के लिए भेजा गया है।
 
उन्होंने कहा, 'राजकोट, जामनगर और गांधीधाम जिलों के पुलिस निरीक्षकों के साथ ही पुलिस अधीक्षकों को भी प्रभावित इलाकों में भेजा गया है।'
 
ध्रांगधरा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष झाला भरवाड समुदाय के एक सदस्य की हत्या के संबंध में वर्ष 2013 से ही जेल में बंद थे और पैरोल पर रिहा किए जाने के एक दिन बाद ही उनकी हत्या कर दी गई। (भाषा)
Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

बाप वाले बयान पर बवाल, बीजेपी ने शुरू की मुहिम, मोदी के स्‍टाइलिश फोटो के साथ कहा- डियर खरगे, मोदी कहीं नहीं जाएगा

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

Indian Army : अरुणाचल प्रदेश में चीन के कब्जे का दावा करने वाला वीडियो फर्जी? भारतीय सेना ने बताई पूरी सच्चाई

गुजरात के द्वारका, कच्छ, पोरबंदर और जामनगर सूखाग्रस्त घोषित, किसानों को प्रति हेक्टेयर 8500 की मदद

E100 पेट्रोल को सरकार की मंजूरी, क्या आपकी कार में भी भर सकेगा 100% इथेनॉल वाला फ्यूल?

अगला लेख