shradh paksha
✕

दार्जिलिंग में आरपीएफ कार्यालय, पुलिस चौकी, पुस्तकालय में लगाई आग

Updated: शुक्रवार, 14 जुलाई 2017 (13:59 IST)
दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)। यहां पृथक एक राज्य की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को 30वें दिन में प्रवेश कर गई, साथ ही दार्जिलिंग में एक रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कार्यालय, एक पुलिस चौकी और एक सरकारी पुस्तकालय में आग लगा दी गई।
 
पुलिस ने बताया कि इंटरनेट सेवा शुक्रवार को 27वें दिन भी ठप है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोरखालैंड समर्थकों ने गुरुवार रात कुरसेओंग में आरपीएफ कार्यालय और सुखियापोचखरी में एक पुलिस चौकी में आग लगा दी जबकि मिरिक उपसंभाग में एक सरकारी पुस्तकालय में शुक्रवार तड़के आग लगा दी गई। दार्जिलिंग, कलीमपोंग और सोनदा में सेना को तैनात किया गया है।
 
गोरखालैंड मूवमेंट को-ऑडिनेशन कमेटी (एमजीसीसी) ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव के कारण 15 जुलाई से आमरण अनशन नहीं करने का निर्णय लिया है। जीएसीसी के एक सदस्य ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव के नजदीक होने के कारण हमने आमरण अनशन नहीं करने का निर्णय लिया है। इस बारे में हम 18 जुलाई को होने वाले अगली सर्वदलीय बैठक में निर्णय लेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि 30 सदस्यीय जीएमसीसी में जीजेएम और जीएनएलएफ और जेएपी सहित पहाड़ी की सभी पार्टियों के प्रतिनिधि शामिल हैं। (भाषा)

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

5 करोड़ दिए तब विराट कोहली आए, प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर दावे से मचा हड़कंप

Form 6 विवाद पर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब, कहा- 'दावा भ्रामक', सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इसे किसने बदला?

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

अगला लेख