Hanuman Chalisa

गुरुग्राम में फिर भड़की हिंसा, भोजनालय में लगाई आग, लगाए जय श्रीराम के नारे

Updated: मंगलवार, 1 अगस्त 2023 (19:03 IST)
Gurugram Violence: गुरुग्राम (Gurugram) के बादशाहपुर में मंगलवार दोपहर भीड़ ने एक भोजनालय में आग लगा दी और उससे सटी दुकानों में तोड़फोड़ की। पड़ोसी नूंह जिले में विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के जुलूस पर हमले के बाद हुई सांप्रदायिक हिंसा के 1 दिन बाद हिंसा का यह ताजा मामला सामने आया है।
 
पुलिस ने बताया कि दमकल की एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बादशाहपुर में भीड़ ने एक समुदाय विशेष की कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की और एक मस्जिद के सामने 'जय श्रीराम' के नारे भी लगाए। पुलिस ने बताया कि बादशाहपुर बाजार भी बंद कर दिया गया।
 
अधिकारियों ने कहा कि ताजा हिंसा की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक दंगाई अपनी बाइक और अन्य वाहनों पर सवार होकर फरार हो चुके थे। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। बादशाहपुर थाने के प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि कुछ युवक बाजार में हंगामा करने की कोशिश कर रहे थे और 'जय श्रीराम' के नारे लगा रहे थे। हम घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभाल लिया।
 
खबरों के मुताबिक कादरपुर रोड पर कुछ झोपड़ी में भी आग लगा दी गई हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है। हरियाणा में सोमवार को शुरू हुई हिंसा में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। नूंह में होमगार्ड के 2 जवानों सहित 4 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए, जहां भीड़ ने विश्व हिन्दू परिषद के जुलूस को रोकने की कोशिश की थी जबकि गुरुग्राम में एक मस्जिद में एक नायब इमाम की हत्या कर दी गई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

सभी देखें

गुजरात में भारी बारिश, CM भूपेंद्र पटेल ने संभाली कमान, स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर का किया दौरा

CM योगी का सख्त एक्शन, उखड़ी सड़कें नहीं सुधरीं तो होगी FIR, जल जीवन मिशन पर जल निगम को लगाई कड़ी फटकार

Weather Update : भारत में Monsoon ने पकड़ी रफ्तार, गुजरात-असम में बाढ़ का कहर, 17 राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

Pralhad joshi : कितने पढ़े-लिखे हैं देश के नए शिक्षा मंत्री प्रहलाद और मोदी सरकार ने उन्हें ही क्यों सौंपी शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, क्या हैं चुनौतियां

अगला लेख