शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Violence curfew imposed in Sambalpur
Written By
Last Updated : शनिवार, 15 अप्रैल 2023 (10:25 IST)

संबलपुर में हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बाद कर्फ्यू लागू

संबलपुर में हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बाद कर्फ्यू लागू - Violence curfew imposed in Sambalpur
भुवनेश्वर। ओडिशा के संबलपुर शहर में रातभर हुई हिंसा की छिटपुट घटनाओं और रहस्यमय परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत के बाद शनिवार को कर्फ्यू लगाया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार शाम को हनुमान जयंती पर शोभायात्राएं निकाले जाने के बाद हिंसा हुई। संबलपुर के उपजिलाधिकारी ने एक अधिसूचना जारी कर दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 (1) के तहत कर्फ्यू लगाए जाने की घोषणा की।
 
अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने अगला आदेश जारी किए जाने तक संबलपुर शहर में तत्काल प्रभाव से एहतियातन कर्फ्यू लगा दिया है। संबलपुर के उपजिलाधिकारी ने एक अधिसूचना जारी कर दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 (1) के तहत कर्फ्यू लगाए जाने की घोषणा की।
 
बहरहाल अधिसूचना में कहा गया है कि लोग सुबह 8 से 10 बजे तक और दोपहर 3.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच बाहर निकल सकते हैं और आवश्यक सामान खरीद सकते हैं। संबलपुर की जिलाधिकारी अनन्या दास ने बताया कि सभी शैक्षणिक संस्थान, व्यापारिक प्रतिष्ठान और सरकारी एवं निजी कार्यालय बंद रहेंगे।
 
जिलाधिकारी ने लोगों से प्रशासन के साथ सहयोग करने और पश्चिमी ओडिशा के इस शहर में जल्द से जल्द शांति बहाली सुनिश्चित करने की अपील की। उपमहानिरीक्षक (उत्तर-मध्य रेंज) बृजेश कुमार राय ने कहा कि प्रशासन ने शुक्रवार रात शहर में हुई हिंसा के बाद क्षेत्र में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
आतिशी बोलीं, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले केजरीवाल इकलौते नेता