shradh paksha
✕

विनेश फोगाट ने किसानों का किया समर्थन, बोलीं- यह है अन्याय के खिलाफ आंदोलन

Updated: गुरुवार, 5 दिसंबर 2024 (22:33 IST)
Kisan Amdolan : हरियाणा के जींद जिले की जुलाना सीट से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने 6 दिसंबर को प्रस्तावित ‘दिल्ली कूच’ के लिए किसानों का समर्थन किया और कहा कि यह सिर्फ प्रदर्शन नहीं बल्कि अन्याय के खिलाफ आंदोलन है। विनेश ने कहा, भारत के किसानों का संघर्ष केवल उनकी आजीविका का नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के भविष्य का सवाल है। विनेश ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि अब किसान चुप नहीं बैठने वाले हैं क्योंकि किसान अडिग हैं इसलिए आंदोलन जारी है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि यह लड़ाई सम्मान और हक की लड़ाई है।  
ALSO READ: Framers Protest : किसान आंदोलन को लेकर रवनीत बिट्टू का दावा, विदेशों से फंडिंग, डल्लेवाल बोले- जांच कराएं
विनेश फोगाट ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, पिछले नौ महीने से किसान हमारे देश का सड़कों पर है। भारतीय जनता पार्टी मानी हुई मांगों को क्यों पूरा नहीं कर रही है। भारत के किसानों का संघर्ष केवल उनकी आजीविका का नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के भविष्य का सवाल है।
ALSO READ: किसान आंदोलन को बड़ा झटका, प्रदर्शन से अलग हुए कई संगठन
उन्होंने कहा, फसल का मूल्य तय करने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी के बिना हमारे अन्नदाता हर साल घाटे और कर्ज के जाल में फंसते जा रहे हैं। विनेश ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि अब किसान चुप नहीं बैठने वाले हैं क्योंकि किसान अडिग हैं इसलिए आंदोलन जारी है।
 
उन्होंने पोस्ट में कहा, छह दिसंबर को लाखों किसान अपने हक और सम्मान की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेंगे। यह सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ एक जनांदोलन है। विनेश ने पोस्ट में केंद्र की सत्तारूढ़ सरकार से पूछा, कर्ज से दबे किसान आत्महत्या क्यों कर रहे हैं? एमएसपी की मांग क्यों अनसुनी की जा रही है?
ALSO READ: किसान आंदोलन पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के शिवराज से सवाल सरकार की साजिश: राकेश टिकैत
कांग्रेस विधायक ने कहा कि अन्नदाता आज भी मेहनत का दाम क्यों नहीं पा रहे हैं? उन्होंने किसानों को समर्थन देने के साथ जनता से भी इस आंदोलन से जुड़ने की अपील की है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि यह लड़ाई सम्मान और हक की लड़ाई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

छतरपुर में अजयपार धाम के बाबा करण कुशवाहा के पैरों के पास आया सांप, घबराकर हुए बेहोश, अस्पताल से मिली छुट्टी

मुस्कान कैदी नंबर 396, साहिल 395… जेल में बदली पहचान, जानिए जेल में दोनों को क्या काम मिलेगा?

अगला लेख