dharma sangrah
✕

साउथ अभिनेता विक्रम के बेटे ने ऑटो पर चढ़ाई कार, दो लोग घायल

Updated: रविवार, 12 अगस्त 2018 (15:25 IST)
चेन्नई। तमिल फिल्मों के जाने-माने अभिनेता विक्रम के पुत्र ध्रुव ने रविवार को सड़क किनारे खड़े तीन ऑटो पर अपनी कार चढ़ा दी जिसमें दो ऑटो चालक घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक शहर के तिनामपेट ईलाके में हुई दुर्घटना के वक्त ध्रुव खुद कार चला रहा था। दुर्घटना के तुरंत बाद ही पुलिस ने कार में सवार ध्रुव और उसके तीन साथियों को पूछताछ के लिए गिरफतार कर लिया था। हालाकि बाद में सभी को स्थानीय मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

इस दुर्घटना में घायल हुए दो ऑटो रिक्शा चालकों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस दुर्घटना में ध्रुव की कार और तीन ऑटो रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ध्रुव ने वर्तमान में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और निर्माता बाला द्वारा निर्मित फिल्म 'वर्मा' के जरिए अभिनय के क्षेत्र में प्रवेश किया है। यह तेलुगू की हिट फिल्म अर्जुन रेड्डी की रिमेक है। (Photo courtesy : instagram)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

यूपी में टीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 नवम्बर हुई

अगला लेख