dharma sangrah
✕

अपराधी विकास लगाता था जहां चौपाल, वहां आज पुलिस ने लगाई चौपाल...

Updated: शनिवार, 11 जुलाई 2020 (20:15 IST)
कानपुर। कहते हैं समय के साथ सब कुछ बदल जाता है लेकिन कानपुर का बिकरू गांव जहां लोग लंबे समय तक अपनी समस्याओं को लेकर अपराधी विकास दुबे के दरवाजे पर जा न्याय की गुहार लगाते थे और जो फैसला अपराधी विकास दुबे सुना देता था वही फैसला सर्वमान्य होता था। उसके फैसले का कोई विरोध भी नहीं करता था और विरोध करने वाले को वह माफ भी नहीं करता था, लेकिन 10 जुलाई 2020 के बाद गांव में सब कुछ बदल गया। गांव में दहशत जरूर देखने को मिल रही थी लेकिन आज पहली बार उसी जगह पर पुलिस ने चौपाल लगाई, जहां कभी अपराधी विकास दुबे चौपाल लगाता था।

पुलिस ने लगाई चौपाल : बिकरू गांव के अंदर अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद भी दहशत हर गली में दिख रही थी जिसका एहसास पुलिस को भी हो रहा था इसी दहशत को गांव से खत्म करने के लिए सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने वहीं पर चौपाल लगाई जहां कभी अपराधी विकास दुबे चौपाल लगाता था और फैसला सुनाया करता था। पुलिस के द्वारा चौपाल लगाए जाने के बाद भी लोग जब घरों से नहीं निकले तो पुलिसवालों ने घर-घर जाकर गांव के लोगों को बुलाया।मुनादी करके भीड़ जुटाई गई।

गांव के डरे-सहमे ग्रामीण राजू ने बताया कि विकास ने चार महीने से उसके थ्रेसर पर कब्जा कर रखा है।पुलिस ने पंचायत भवन में खड़े थ्रेसर के कागजात देखने के बाद फौरन किसान राजू को दिलाया। इसके बाद मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों की हिम्मत बंधी तो आगे निकलकर पुलिस को उस्मान ने बताया कि उनकी जमीन पर विकास ने जबरन बाबू खां का कब्जा करा दिया था। उस्मान की जमीन जांच-पड़ताल के बाद वापस कराई गई।

इसी तरह निजामुद्दीन की 12 बिस्वा,अजीमउल्लाह की तीन बीघा जमीन पर कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई गई। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि गांववालों के बीच बनी दहशत को खत्म करने के लिए चौपाल लगाई गई थी और लोगों को समझाया गया कि अगर किसी भी प्रकार की समस्या है तो पुलिस आपके लिए है, आपकी सुरक्षा के लिए है, आपको किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान कुछ मामले निस्तारित कर दिए गए लेकिन कुछ मामलों के लिए राजस्व विभाग से बातचीत करके उनका निस्तारण भी जल्द से जल्द कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर घर में जाकर हमारे द्वारा व सिपाहियों के द्वारा पुलिस विभाग के समस्त अधिकारियों के नंबर दिए गए हैं और कहा गया है किसी भी समय किसी प्रकार की समस्या के लिए आप कॉल कर सकते हैं। किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

अयोध्या से जनकपुर का सीधा सफर, नेपाल को 24 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी ने खोला पिटारा

भारत में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक के भाषण की चर्चा क्यों हो रही है?

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

क्या बिसलेरी का पानी पीना सुरक्षित है? FSSAI की कार्रवाई के बीच कंपनी ने जारी किया बड़ा बयान, गिनाईं 90 से ज्यादा गुणवत्ता जांच

कश्मीर घाटी में फिर मंडराया सूखे का खतरा, झेलम का जलस्तर 'माइनस' में, पानी और बिजली का बड़ा संकट?

अगला लेख