Hanuman Chalisa

मीररंजन नेगी के ससुर विजेंद्र रावत का दु:खद निधन

Updated: सोमवार, 14 अक्टूबर 2019 (07:35 IST)
इंदौर। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर मीररंजन नेगी के ससुर, विनीता रावत नेगी के पिताजी और सेवानिवृत्त अ‍ध्यापिका श्रीमती कांता रावत के पतिदेव श्री विजेंद्र रावत का 13 अक्टूबर की दोपहर को दु:खद निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे।

श्री विजेंद्र रावत CRPF के डीवाय एसपी पद से सेवानिवृत्‍त हुए थे। वे लंबे समय से बीमार थे। उन्हें 2 बार पक्षाघात (पैरालिसिस) का दौरा पड़ा था। गत माह ही उन्हें दूसरी बार इंदौर के शेल्बी अस्पताल में भर्ती किया गया था।

दूसरे पक्षाघात में श्री विजेंद्र रावत की आवाज चली गई थी और ब्रेन में सूजन आ गई थी, जिसकी वजह से उनके उपचार में काफी कठिनाई आ रही थी। उन्होंने रविवार को अपने तिलक नगर स्थित निवास पर अंतिम सांस ली। रावत का कद इंदौर के गढ़वाली समाज में काफी ऊंचा था।

श्री रावत के निधन पर मध्य प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट, भाजपा विधायक रमेश मेंदोला, प्रकाश हॉकी क्लब के अशोक यादव, समेत सभी पदाधिकारियों तथा ताहिर हॉकी सेंटर के अध्‍यक्ष किशोर शुक्‍ला ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री रावत के पुत्र विजेश रावत लंबे समय तक प्रकाश हॉकी क्लब से जुड़े रहे और इस वक्त वे इंदौर में खुलने जा रही मीररंजन एकेडमी का संपूर्ण कार्य देख रहे हैं।

श्री विजेंद्र रावत की शवयात्रा सोमवार 14 अक्टूबर को उनके निवास स्थान 4B सांईनाथ कॉलोनी, तिलक नगर (कम्युनिटी हॉल वाली गली) से सुबह 9 बजे रवाना होगी। अंतिम संस्कार तिलक नगर मुक्तिधाम पर होगा।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

क्‍या BRICS से खत्‍म होगा अमेरिका का दबदबा, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के दावे में कितना दम?

UP चुनाव में जीत के लिए बीजेपी को 18 हजार 900 बूथ की जरूरत, जानिए कौनसे हैं वो जिताने वाले बूथ?

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

अगला लेख