biodatamaker

160 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा - रूपाणी

Updated: सोमवार, 21 अगस्त 2017 (00:10 IST)
जूनागढ़। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दावा किया कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ भाजपा कुल 182 में से 160 से अधिक सीटें जीतेगी।
      
रूपाणी ने यहां पत्रकारों से कहा कि जैसा भारी बहुमत उत्तर प्रदेश में जनता ने भाजपा को दिया वैसा ही गुजरात में भी पार्टी को मिलेगा। हाल में हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के अहमद पटेल की जीत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी बलवंतसिंह ने इसको लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया है। 
     
रूपाणी ने पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला के तीसरे मोर्चे की दिशा में बढ़ने की संभावना से जुडे एक सवाल पर कहा कि फिलहाल इस पर कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। 
       
उन्होंने यह भी कहा कि गिरनार रोप नियत समय से शुरू हो जाएगा तथा आने वाले समय में सासण गिर की तर्ज पर जूनागढ़ में भी आने वाले समय में एशियाई शेरों के दर्शन की योजना को राज्य सरकार ने मंजूरी दी है और इस बारे में आगे की कार्यवाही की जा रही है। 
     
रूपाणी ने आज ही जूनागढ़ महानगरपालिका के नवीनीकृत नवाबी काल का मजेवाड़ी दरवाजा और प्राचीन दामोदर कुंड के उन्नयन सहित विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने मजेवाड़ी दरवाजा और उसके उपर की गैलरी तथा भवन का दौरा किया और कहा कि नवीनीकृत दरवाजा जूनागढ़ की पहचान बनेगा।
   
महानगरपालिका द्वारा राज्य सरकार की स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना- अनोखी पहचान के अंतर्गत 1.11 करोड़ रुपए की लागत से मजेवाड़ी दरवाजा के संरक्षण, तथा हेरिटेज इमारत की मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य किया गया है। 
     
मुख्यमंत्री ने पांच करोड़ रुपए के खर्च से महानगरपालिका द्वारा नवीनीकृत प्राचीन दामोदर कुंड के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इससे यात्री सुविधा में वृद्धि हुई है। (वार्ता)
     
Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख