biodatamaker

फिल्म 'कमांडो 3' के रिलीज होने के पहले अभिनेता विद्युत को मिली राहत, 12 साल पुराने मामले में बरी

Updated: सोमवार, 17 जून 2019 (22:04 IST)
मुंबई। एक्शन हीरो के रूप में ख्याति प्राप्त कर चुके बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल के प्रशंसकों के लिए सोमवार को एक खुशखबर आई। मुंबई की एक अदालत ने 12 साल पुराने एक हमले के मामले में विद्युत और उनके दोस्त को सोमवार को बरी कर दिया। फिल्म 'कमांडो 3' के रिलीज होने के पहले इस अभिनेता ने अदालत के फैसले के बाद राहत की सांस ली है।
 
मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट प्रगति एर्लेकर ने जामवाल और उनके दोस्त ऋशांत गोस्वामी को उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों से बरी कर दिया। जब अदालत ने विद्युत और उनके दोस्त को इस मामले में बरी करने का फैसला सुनाया, तब विद्युत जामवाल भी वहां मौजूद थे।
 
जामवाल और उनके दोस्त पर जुहू इलाके में रहने वाले राहुल सूरी नाम के एक शख्स पर अगस्त 2007 में सांताक्रूज स्थित एक 5 सितारा होटल में बोतल से हमला करने का आरोप है।
मुकदमे की सुनवाई के दौरान अदालत ने 2 गवाहों, प्राथमिकी दर्ज करने वाले पुलिस अधिकारी और एक अन्य व्यक्ति का परीक्षण किया। जामवाल के वकील अनिकेत निकम ने अदालत में दलील दी थी कि अभिनेता और उनके दोस्त निर्दोष हैं।
 
निकम ने सोमवार को बताया कि वे कथित घटना में कभी शामिल थे ही नहीं। अदालत के सामने में मेरे मुवक्किलों का दोष साबित करने के लिए कोई संतोषजनक साक्ष्य था ही नहीं। जामवाल ने 'कमांडो', 'फोर्स', 'बादशाहो' और 'जंगली' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।
 
उल्लेखनीय है कि फिल्म 'कमांडो 3' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। 2013 में आई 'कमांडो' और 2017 में आई 'कमांडो 2' के बाद 'कमांडो 3' इस सीरीज की तीसरी कड़ी होगी। फिल्म 'कमांडो 3' में विद्युत जामवाल के अलावा अदा शर्मा, अंगीरा धर और गुलशन देवैया भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख