Daily Horoscope
✕

खतरनाक कैंसर से जूझ रहे मनोहर पर्रिकर भगवान के आशीर्वाद से ही जिंदा हैं

Updated: सोमवार, 4 फ़रवरी 2019 (19:09 IST)
पणजी। गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष माइकल लोबो ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के एम्स में भर्ती मनोहर पर्रिकर बहुत कैंसर के कारण बहुत ज्यादा बीमार हैं और भगवान के आशीर्वाद से ही जी रहे हैं। लोबो ने कहा कि जिस दिन पर्रिकर मुख्यमंत्री के तौर पर इस्तीफा दे देंगे या उन्हें कुछ हो जाएगा, उस दिन गोवा राजनीतिक संकट में चला जाएगा।
 
63 वर्षीय पर्रिकर अग्नाशय कैंसर की घातक की बीमारी से पीड़ित हैं। उन्हें 31 जनवरी को दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। वे पिछले साल से दिल्ली, न्यूयॉर्क, मुंबई और गोवा के अस्पतालों में भी भर्ती हो चुके हैं।
 
भाजपा के वरिष्ठ नेता लोबो ने कहा कि उन्हें जो बीमारी है, उसका कोई इलाज ही नहीं है। मनोहर पर्रिकर के मुख्यमंत्री रहने तक कोई राजनीतिक संकट नहीं है, लेकिन जिस दिन उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से इस्तीफा दे दिया या उन्हें कुछ हो गया, तब राजनीतिक संकट होगा। वे बहुत बीमार हैं।
 
उन्होंने कहा कि वे भगवान के आशीर्वाद से जी रहे हैं और काम कर रहे हैं। पर्रिकर गोवा में गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं जिसको गोवा फॉरवर्ड पार्टी, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और 3 निर्दलीयों का समर्थन है। एम्स के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि पर्रिकर की हालत स्थिर है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख