• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Varun Gandhi on Police
Written By
Last Modified: मऊ , मंगलवार, 8 दिसंबर 2015 (20:28 IST)

जनता को पुलिस ही सबसे ज्यादा परेशान करती है : वरुण

Varun Gandhi
मऊ/बलिया। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि जनता को पुलिस ही सबसे ज्यादा परेशान करती है।
 
वरुण ने कहा कि अगर जनता को कोई परेशान करता है तो वह पुलिस ही करती है। पुलिस जो मुकदमे दर्ज करती है उनमें से 80 प्रतिशत फर्जी और राजनीति से प्रेरित होते हैं।
 
सुलतानपुर से भाजपा के सांसद ने कहा कि राजनीति में वंशवाद तथा चापलूसी के चलन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सियासत का मतलब सिर्फ हार-जीत ही नहीं होता बल्कि कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति तक की सेवा करना भी होता है।
 
उन्होंने कहा कि वह राजनीति को एक नई दिशा और दशा देने के लिए आए हैं। (भाषा)