sundarkand
✕

जेल में शूट हुआ आजादी का तराना

Updated: बुधवार, 22 अगस्त 2018 (21:40 IST)
दो बच्चों के हाथ में तिरंगा और लब पर देशभक्ति। ये दोनों बच्चे जेल में पैदा हुए हैं और अपनी मां या पिता के अपराध की वजह से जेल के अंदर हैं। इन बच्चों के लिए आजादी के मायने अलग हैं। इनके साथ शूट हुआ राष्ट्रगान बुधवार को तिनका-तिनका फाउंडेशन ने रिलीज किया। करीब साढ़े 3 मिनट के इस वीडियो का मकसद लोगों को जेल में बंद बच्चों के प्रति संवेदनशील बनाते हुए मानवाधिकार की अलख जगाना है। इन बच्चों की निजता को ध्यान में रखते हुए उनके चेहरे वीडियो में नहीं दिखाए गए हैं।
 
 
इस वीडियो को उन 1,800 बच्चों को समर्पित किया गया है, जो देश की जेलों में बंद हैं और 6 साल की उम्र तक जेल में बंद अपनी मां या पिता के साथ रह सकते हैं। देश की जेलों के कुछ बच्चे तिनका-तिनका की संस्थापक वर्तिका नंदा के साथ एक बड़ी परियोजना का हिस्सा बने हैं और यह उसी की एक कड़ी है। इस वीडियो को विदेश मंत्रालय के सचिव ज्ञानेश्वर मुले ने जारी किया और देश की जेलों के बच्चों के लिए एक बड़ी पहल करार किया।
 
तिनका-तिनका जेल सुधार विशेषज्ञ वर्तिका नंदा की जेलों पर अपनी तरह की पहली श्रृंखला है। भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से 'स्त्री शक्ति पुरस्कार' से सम्मानित वर्तिका की किताब और गाना 'तिनका-तिनका तिहाड़' और 'तिनका-तिनका डासना' ने कई कीर्तिमान बनाए। उनकी किताब 'तिनका-तिनका तिहाड़' लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हैं। वे हर साल बंदियों को 'तिनका-तिनका इंडिया अवॉर्ड्स' और 'तिनका-तिनका बंदिनी अवॉर्ड्स' भी देती हैं। वे दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज में पत्रकारिता विभाग में अध्यापक हैं और अपराध बीट की देश की प्रमुख पत्रकारों में रही हैं। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

अगला लेख