Hanuman Chalisa
✕

मैदान में बारिश, ऊंची पहाड़ियों में हिमपात

Updated: रविवार, 5 फ़रवरी 2017 (23:22 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है जिसके चलते राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में हल्की बरसात के साथ गलन बढ़ गई है। मौसम के बदलने के साथ ही बादलों ने भी डेरा डाल लिया है।
       
चमोली जिले में हेमकुंड साहिब सहित अन्य चोटियों पर रुक-रुककर हिमपात हो रहा है। राज्य मौसम विभाग के अनुसार, आगे भी बादल छाए रहेंगे और अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ पड़ने की संभावना है। विभाग ने चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों में चोटियों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी भी जारी की है।
       
मौसम के बदलने के साथ ही बादलों की आवक तेज हो गई। सूबे के सभी हिस्सों में कहीं आंशिक तो कहीं घने बादल छाए हुए है। चमोली जिले में हेमकुंड साहिब समेत अन्य चोटियों पर बर्फबारी से निचले इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। उत्तरकाशी जिले के दियारा बुग्याल में छह से सात फुट मोटी बर्फ की चादर बिछी है।
      
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते सूबे में मौसम ने करवट बदली है। उन्होंने बताया कि राज्यभर में आमतौर पर बादल छाए रहने से लेकर आसमान बादलों से घिरा रहेगा। 
 
उन्होंने कहा कि ऊधमसिंह नगर को छोड़ अन्य सभी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और चोटियों पर बर्फ गिरने की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बर्फबारी हो सकती है। दूसरी ओर, मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए संबंधित जिलों में प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। (वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख