dharma sangrah
✕

बांग्लादेश को हल्के में नहीं ले रहे : रिद्धिमान साहा

Updated: रविवार, 5 फ़रवरी 2017 (23:14 IST)
कोलकाता। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ सफलताओं के बावजूद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने रविवार को कहा कि उनकी टीम हैदराबाद में नौ फरवरी से शुरू हो रहे एकमात्र टेस्ट में बांग्लादेश को हल्के में नहीं लेगी।
टीम इंडिया के साथ जुड़ने के लिए हैदराबाद रवाना होने से पहले साहा ने कहा, रैंकिंग के आधार पर लोग सोच सकते हैं कि कागज पर वे आसान प्रतिद्वंद्वी हैं। यह उस दिन की स्थिति पर निर्भर करेगा। हमें इसके अनुसार स्थिति से निपटना होगा। पिछली दो टेस्ट श्रृंखला में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से वाइटवाश करने के बाद इंग्लैंड को पांच मैचों की श्रृंखला में 4-0 से शिकस्त दी थी लेकिन साहा ने कहा कि टीम बांग्लादेश के खिलाफ नई शुरुआत करेगी।
 
उन्होंने कहा, सभी मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। आप भले ही वह नहीं करें जो सोचते हैं। यह अपने विचारों को अच्छे प्रदर्शन में बदलना है। बांग्लादेश के भारत में पहले टेस्ट के बाद टीम इंडिया को पुणे में 23 फरवरी से चार टेस्ट की श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी भी करनी है।
 
उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि ऑस्ट्रेलियाई टीम कब आ रही है, लेकिन फिलहाल हमारा ध्यान बांग्लादेश टेस्ट पर है। उनके यहां आने के बाद हम उनके बारे में सोचेंगे। सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के क्षेत्रीय लीग मैचों में बंगाल की ओर से खेल रहे साहा को अपने खेल को अब टेस्ट के अनुरूप ढालना होगा और इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि इसमें कोई समस्या नहीं होगी। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख