suvichar

उत्तराखंड में ढाई करोड़ के पुराने नोटों के साथ 2 गिरफ्तार

Updated: मंगलवार, 15 जनवरी 2019 (00:14 IST)
हल्द्वानी। उत्तराखंड में उधमसिंह नगर जिला पुलिस ने सोमवार को एक प्रॉपर्टी कार्यालय से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 2 करोड़ 50 लाख रुपए कीमत के नोटबंदी के दौरान अप्रचलित नोट और एक वाहन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के 2 सहयोगी मौके से फरार हो गए।
 
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिन्द्रजीत सिंह ने सोमवार को यहां बताया कि पुलिस टीम ने काशीपुर में आईआईएम रोड कुंडेश्वरी स्थित कुंवर बिष्ट प्रॉपर्टी कार्यालय से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 2 करोड़ 50 लाख रुपए कीमत के अप्रचलित नोटों समेत एक फोर्ड फिगो वाहन बरामद किया है।
 
उन्होंने बताया कि बरामद हुए अप्रचलित नोट 1,000 और 500 रुपए के हैं। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान कुंवर सिंह बिष्ट निवासी कुंडेश्वरी, काशीपुर जिला उधमसिंह नगर एवं बृजेश डिमरी निवासी मोहल्ला कैलाश गेट ऋषिकेश, मुनि की रेती जिला टिहरी-गढ़वाल के रूप में हुई है। 2 अन्य फरार हुए अभियुक्तों की पहचान गुरुप्रेम और रंजीत सिंह के रुप में हुई है। पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 420/511 और 102 सीआरपीसी तथा 5/7 एसबीएन अधिनियम में मामला दर्ज किया है। (वार्ता)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

Teachers Day 2026 : ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ से गुरु को नमन, यूपी में लखनऊ से गोरखपुर तक होगा खास पौधरोपण अभियान

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

अगला लेख