dharma sangrah
✕

उत्तराखंड सरकार ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ का बजट, CM धामी बोले- सभी वर्गों का रखा गया है ध्‍यान

Updated: मंगलवार, 10 मार्च 2026 (11:54 IST)
Uttarakhand Budget 2026-27 : उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित विधानसभा सदन में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया। खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1 लाख 11 हजार 703.12 करोड़ रुपए का बजट सदन के पटल पर रखा। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य का बजट समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और यह बजट बेहतरीन होगा। मुख्यमंत्री ने कहा, यह बजट सभी की आकांक्षाओं और उम्मीदों को पूरा करेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार, इस बार बजट में सड़कों और आधारभूत ढांचे पर विशेष जोर दिया गया है।
 

सभी की आकांक्षाओं और उम्मीदों को पूरा करेगा बजट

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित विधानसभा सदन में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1 लाख 11 हजार 703.12 करोड़ रुपए का बजट सदन के पटल पर रखा। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य का बजट समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और यह बजट बेहतरीन होगा।
ALSO READ: उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में 50% का जबरदस्त उछाल, 0 से 1750 तक पहुंचा स्टार्टअप का आंकड़ा
मुख्यमंत्री ने कहा, यह बजट सभी की आकांक्षाओं और उम्मीदों को पूरा करेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार, इस बार बजट में सड़कों और आधारभूत ढांचे पर विशेष जोर दिया गया है।
 

दूरस्थ इलाकों को विकास से जोड़ा जा रहा

प्रदेश में 57 पहाड़ों में सुरंगों, पुलों और आधुनिक ढांचों के माध्यम से दूरस्थ इलाकों को विकास से जोड़ा जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता लास्ट माइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है, ताकि पहाड़ के अंतिम गांव तक सड़क और बुनियादी सुविधाएं पहुंच सकें। बजट में ग्रामीण विकास के लिए पूंजीगत मद में 1642 करोड़ रुपए का प्रविधान किया गया है, जबकि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 1050 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए हैं।
ALSO READ: उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था बनाएगी नया रिकॉर्ड, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी, जीडीपी होगी 4 लाख करोड़ के पार

पहाड़ी क्षेत्रों के जीवन स्तर में आएगा बदलाव

इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग को 2502 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक लोगों की पहुंच बेहतर होने से पहाड़ी क्षेत्रों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

सरकार ने बजट में बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाए रखने के लिए चलाई जा रही 'नंदा गौरा योजना' के लिए 220 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। यह राशि बालिकाओं के जन्म से लेकर उनकी 12वीं तक शिक्षा तक के सफर को आर्थिक मजबूती प्रदान करेगी।
ALSO READ: उत्तराखंड ने रचा इतिहास! सौर ऊर्जा स्थापना में 1 गीगावाट का आंकड़ा पार

धामी सरकार का एक और बड़ा कदम

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और राज्य से पलायन की समस्या को जड़ से खत्म करने की दिशा में पुष्कर धामी सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में राज्य सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना' के लिए 60 करोड़ की राशि का विशेष प्रावधान किया है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

PoK में गृहयुद्ध जैसे हालात, मुजफ्फराबाद में हिंसा, फायरिंग और आंसू गैस के गोले से हड़कंप, धारा 144 लागू

अयोध्या ने फिर रचा कीर्तिमान! 30 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई रामनगरी

अगला लेख