dharma sangrah
✕

यूपी : एनकाउंटर में ढेर हुआ ढाई लाख का इनामी बदमाश

Updated: रविवार, 11 अगस्त 2019 (22:51 IST)
लखनऊ। संभल जिले में पिछले दिनों दो सिपाहियों की हत्या करके फरार हुए तीन बदमाशों में से एक बदमाश को रविवार को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया जबकि इस मुठभेड़ में 2 सिपाही घायल हो गए। 
 
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि आज रजपुरा थाना क्षेत्र के मौलानपुर के जंगल में चार बदमाश होने की सूचना पर पुलिस की मुठभेड़ हुई जिसमें गोलियां चली। 17 जुलाई को दो सिपाहियों की हत्या करने वाले ढाई लाख रुपए के फरार अपराधी शकील की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई जबकि तीन बदमाश फरार हो गए, जबकि बदमाशों की फायरिंग से बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लगी जो क्षतिग्रस्त हो गई। इस मुठभेड़ में दो सिपाही घायल हो गए हैं। फरार बदमाशों की तलाश जारी है।
 
बीते 17 जुलाई को संभल जिले में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने जेल वैन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और तीन विचाराधीन कैदी फरार हो गए। इस हादसे में कांस्टेबल हरेंद्र और ब्रजपाल की मौत हो गई थी।

यह पुलिसकर्मी 24 विचाराधीन कैदियों को लेकर मुरादाबाद जा रहे थे तभी बनिथर गांव के पास यह हमला हुआ था। इस मामले की जांच और फरार अपराधियों को पकड़ने की जिम्मेदारी स्पेशल टास्क फोर्स को सौंप दी गई थी।
 
बीते 20 जुलाई को जेल वैन से फरार एक विचाराधीन कैदी कमल को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। शकील और धर्मपाल के साथ फरार हुए कमल को आदमपुर पुलिस स्टेशन के गंवा संभल रोड पर पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख