• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. UP news in hindi
Written By
Last Modified: मुजफ्फरनगर , शनिवार, 17 सितम्बर 2016 (12:06 IST)

यौन उत्पीड़न की शिकार, आग लगाकर दी जान

UP news in hindi
मुजफ्फरनगर (उत्तरप्रदेश)। एक ही गांव के 2 युवकों ने 14 वर्षीय एक लड़की का यौन उत्पीड़न किया जिसके बाद पीड़िता ने अपने घर में कथित तौर पर आत्मदाह कर लिया।
 
थाना प्रभारी अमरेश सिंह ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को लाचेदा गांव में हुई। 2 युवकों मोहन कुमार और सोनू सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पोस्को कानून के तहत और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
 
पुलिस के पास दर्ज शिकायत के अनुसार पीड़िता जब खेत गई हुई थी, तभी दोनों युवकों ने उसका यौन उत्पीड़न किया। लड़की के रोने की आवाज सुनकर गांव वाले उसकी मदद के लिए दौड़े और उन्होंने दोनों युवकों को पकड़ लिया। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।
 
इसके बाद लड़की ने अपने घर जाकर खुद को आग लगा ली जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गांव में सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। (भाषा)
 
ये भी पढ़ें
अखिलेश-शिवपाल में तनातनी जारी, समर्थकों ने किया प्रदर्शन