dharma sangrah
✕

दर्दनाक दास्तां, क्या में बच जाऊंगी, मैं जीना चाहती हूं भैया...

Updated: शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019 (21:28 IST)
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उन्नाव मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना का शिकार हुई पीड़िता इस समय जिंदगी की जंग दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में लड़ रही है। गुरुवार रात दिल्ली के अस्पताल में मौके पर मौजूद नर्सों की आंखों में आंसू आ गए, जब एक बहन ने अपने भाई से कहा 'भैया कुछ भी हो जाए, कोई भी आरोपी बचना नहीं चाहिए।'
 
टूटती हुई आवाज में अपने भाई से यह शब्द किसी और ने नहीं बल्कि स्वयं पीड़िता ने कहे तो मौके पर मौजूद भाई अपनी आंख के आंसू नहीं रोक पाया। यह नजारा देख अस्पताल में मौजूद नर्स भी अपने आंसू रोक नहीं पाई। इस बारे में जब अस्पताल के डॉक्टर सुनील गुप्ता से पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गुरुवार रात 8 से साढ़े 8 बजे के दौरान पीड़िता बात कर पा रही थी। 
 
वह अस्पताल में मौजूद अपने बड़े भाई से पूछ रही थी कि भैया क्या में बच जाउंगी। मैं जीना चाहती हूं। आरोपियों को छोड़ना नहीं है। भैया कुछ भी हो जाए बचना नहीं चाहिए कोई भी आरोपी, लेकिन इस दौरान पीड़िता को सांस लेने और बोलने में काफी तकलीफ भी हो रही थी। आवाज बहुत ही धीमी थी।
 
डॉक्टर ने कहा कि पीड़िता की हालत बेहद गंभीर है, लेकिन हमारी टीम पीड़िता को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि बिहार क्षेत्र के हिंदूनगर भाटनखेड़ा गांव के रहने वाले शिवम और शुभम ने 12 दिसंबर 2018 को इलाके की एक युवती को अगवा कर रायबरेली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में गैंगरेप किया था, जिसका मुकदमा रायबरेली जिले के थाना लालगंज में पंजीकृत है और रायबरेली कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है। 
 
दरअसल, गैंगरेप पीड़िता को लेकर पीड़िता (दिल्ली में भर्ती) कोर्ट के लिए जा रही थी तो आरोपियों ने पीड़िता को रोक पहले मारपीट की और फिर मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया, जब तक पीड़ित अस्पताल पहुंचती तब तक काफी हद तक जल चुकी थी और उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। आनन-फानन में लखनऊ से उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां पर पीड़िता का इलाज चल रहा है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

अगला लेख