Hanuman Chalisa
✕

शादी के बंधन में बंधे उन्मुक्त चंद, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

Updated: सोमवार, 22 नवंबर 2021 (13:11 IST)
भारत को अपनी कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले धाकड़ बल्लेबाज उन्मुक्त चंद (Unmukt Chand) आखिर एक फिटनेस एंड न्यूट्रीशन कोच सिमरन खोसला (Simran Khosla) के साथ विवाह बंधन में बंध गए। खबरों के अनुसार, लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्मुक्त ने रविवार को सिमरन से शादी कर ली।

खबरों के अनुसार, पूर्व विश्व कप विजेता अंडर-19 कप्तान ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की घोषणा कर तस्वीरें साझा की हैं। शादी के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। उनमें से एक में वे फेरे लेते हुए नजर आए, जबकि उनके अपनों ने उन पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं। शादी के इस कार्यक्रम में उनके कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए।

उन्मुक्त चंद ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर समारोह की झलकियां साझा कीं और इसे कैप्शन दिया, आज हमने हमेशा के लिए फैसला कर लिया। उन्होंने दिनांक ‘21.11.21’ पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने अपनी पत्नी को टैग करते हुए हैशटैग ‘सिम रान तो चांद’ का भी इस्तेमाल किया।
<

Today, we decided on forever!
21.11.21 #SimRANtoChand@KhoslaSimran pic.twitter.com/enG4qCCeAi

— Unmukt Chand (@UnmuktChand9) November 21, 2021 >
उल्‍लेखनीय है कि उन्मुक्त ने इसी साल अगस्त में भारतीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। संन्यास लेने के बाद भारत को छोड़ वह अमेरिका में क्रिकेट खेलने चले गए। वह अभी अमेरिकी क्रिकेट लीग में टीम सिलिकॉन वैली स्ट्राइकर्स के साथ खेल रहे हैं।

कुछ दिन पहले ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलने का फैसला किया। उन्मुक्त को आईपीएल में दिल्ली की टीम से खेलने का मौका भी मिला, लेकिन इस दौरान उनका बल्ला नहीं चला और वह आईपीएल से बाहर हो गए। 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख