Hanuman Chalisa
✕

उद्धव को याद आए 'अच्छे दिन', भाजपा पर साधा निशाना

Updated: शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019 (08:47 IST)
नागपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर विधानसभा में दिखावटी आंसू बहाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कहा कि भाजपा के पहले 5 साल के कार्यकाल में अच्छे दिन नहीं आए।
 
ठाकरे ने विधानसभा सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब देते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकाल में अच्छे दिन नहीं आए। किसी के भी बैंक खाते में 15 लाख रुपए नहीं डाले गए। लाखों लोगों के लिए देश में नई नौकरियों का सृजन नहीं हुआ। किसी भी अन्य देश से भारत में कालाधन नहीं आया।
ALSO READ: जामिया मामले में बोले उद्धव ठाकरे, 'युवा बम' जैसे हैं विद्यार्थी
उन्होंने विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के राज्य सरकार को तीन पहियों वाली सरकार की संज्ञा देने वाले बयान का जवाब देने हुए कहा कि गरीब बुलेट ट्रेन का किराया नहीं दे सकता है, लेकिन तिपहिया ऑटोरिक्शा का किराया जरूर वहन कर सकता है।
 
उन्होंने फडणवीस द्वारा राज्य में विकास के काम ठप होने के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि फडणवीस के कार्यकाल में राज्य में विकास का कोई काम नहीं हुआ। राज्य की मौजूदा सरकार आम लोगों की सरकार है और इसका एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम है। हम निश्चित रूप से सफलतापूर्वक प्रशासन चलाएंगे। हमें कम बोलना और ज्यादा काम करना है। हमें रफ्तार के चक्कर में नहीं पड़ना है, बल्कि विकास करना है।
 
फडणवीस ने विधानसभा में कहा था कि यदि शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे जिंदा होते तो वे सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से कभी समर्थन नहीं लेते। इस बात का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कभी भी ऐसा नहीं कहा था कि शिवसेना हमेशा भाजपा की हमेशा सेविका बनी रहेगी।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग पहाड़ तक पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 50 इंस्पेक्टरों के तबादले

अलीपुरद्वार में शुभेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग की नई करतूत का खुलासा, इस्तीफे के पहले पत्नी के साथ मिलकर किया था ये कांड?

अगला लेख