suvichar
✕

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस का मजाक उड़ाया

Updated: रविवार, 3 नवंबर 2019 (22:39 IST)
मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर अपनी पार्टी की भाजपा के साथ चल रही खींचतान के बीच चुनाव के दौरान किए गए दावे के लिए देवेंद्र फडणवीस का मजाक उड़ाया। फडणवीस ने 21 अक्टूबर को हुए चुनाव से पहले राज्य के विधानसभा सत्र के आखिरी दिन मी पुन्हा येईं यानी मैं फिर लौटूंगा का दावा किया था।

उद्धव ने औरंगाबाद जिले में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के दावे को वापस जाता मानसून करार दिया। शिवसेना प्रमुख ने सरकार गठन को लेकर स्थिति के बारे में पूछे जाने पर कहा, आपको जल्द ही पता चल जाएगा कि शिवसेना सत्ता में आएगी या नहीं। लेकिन फिलहाल मैं बारिश से प्रभावित किसानों के लिए मदद चाहता हूं। जाता मानसून 'मी पुन्हा येईं' (मैं वापस लौटूंगा) की धमकी दे रहा है, जिसके परिणास्वरूप लोग डर रहे हैं।

ठाकरे के अलावा राकांपा के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने भी फडणवीस का मजाक उड़ाते हुए उन्हें 'शोले' फिल्म का गब्बर सिंह करार दिया। भुजबल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, महाराष्ट्र की जनता ने फडणवीस को चुनाव में सबक सिखाया। फडणवीस अब गब्बर सिंह की तरह हो गए हैं और कालिया (फिल्म का एक किरदार) से पूछ रहे हैं कि कितने आदमी थे। जिस पर कालिया ने जवाब दिया 'सरदार सिर्फ एक...शरद पवार।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम आज, नाना पाटेकर की मौत अप्राकृतिक!

कैसे ब्रिटेन को जर्मनी और ईयू के करीब लाए ट्रंप

क्या अप्राकृतिक थी नाना पाटेकर की मौत? गोवा पुलिस ने दर्ज किया UD का मामला

Top News 9 October: भारतीय IT कंपनियों को अमेरिका में बड़ा झटका, इजराइल में भारतीय पायलट का सम्मान

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अगला लेख