Daily Horoscope
✕

नदियों का सौन्दर्य हमारी धरोहर है, उन्हें दूषित होने से बचाना है : कमिश्नर डॉ. भार्गव

Updated: रविवार, 3 नवंबर 2019 (20:53 IST)
रीवा। रीवा के कमिश्नर डॉ. अशोक भार्गव ने चित्रकूट में मंदाकिनी नदी एवं गुप्त गोदावरी का आकस्मिक निरीक्षण करने के बाद कहा कि नदियों का सौन्दर्य हमारी धरोहर है। इसे प्रदूषित होने से बचाना और उनकी पवित्रता को संरक्षित करना हमारा कर्तव्य है। 
 
उन्होंने कहा कि नदियां केवल पानी का स्त्रोत नहीं हैं वरन हमारी जीवन रेखाएं भी हैं। नदियों के किनारे हमारी सभ्यता एवं संस्कृति विकसित हुई है। नदियां हमारी अर्थव्यवस्था को गतिशील बनाए रखने में अमूल्य योगदान देती हैं।
 
डॉ. अशोक कुमार भार्गव आकस्मिक के बाद मंदाकिनी नदी के किनारे भरतघाट पर उपस्थित जन समुदाय एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति सजग रहने, गंदगी नहीं फैलाने, अपने मोहल्ले तथा कार्यस्थल को साफ-सुथरा रखने की शपथ दिलाई।
रीवा कमिश्नर ने जल संरक्षण अभियान अंतर्गत मंदाकिनी नदी के घाटों का भी निरीक्षण किया तथा उपस्थित जन समुदाय को भू-जल संरक्षण के महत्वपूर्ण उपाय भी बताए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान भरतघाट के समीप मिलने वाले नाले एवं उसके गंदे जल का प्रवाह डायवर्ट कर मंदाकिनी नदी में मिलने से रोकने के संबंध में चित्रकूट नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए।
 
विभाग द्वारा आश्वस्त किया गया है कि दो-तीन माह के अंदर उक्त गंदे जल का मंदाकिनी नदी में संमिश्रण रोक दिया जाएगा। डॉ. भार्गव ने भरतघाट में नदी के किनारे एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराने व अन्य स्थानों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। 
 
उन्होंने गुप्त गोदावरी का भ्रमण किया और कुंड में गंदगी नहीं करने की समझाइश दी। उन्होंने सीएमओ से कहा कि कुंड में गंदगी रोकने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं एवं पर्याप्त संकेत चिन्ह लगाए जाएं जिससे कुंड की पवित्रता बनी रहे। इस अवसर पर एसडीएम हेमकरण धुर्वे, तहसीलदार, सीएमओ आदि अधिकारी उपस्थित थे। 

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख