1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Uddhav Thackeray discharged from hospital

सीएम उद्धव ठाकरे को गर्दन की हड्डी की सर्जरी के बाद मिली अस्पताल से छुट्टी

uddhav thackeray
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को गर्दन की हड्डी की सर्जरी के करीब 20 दिन बाद गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ठाकरे (61) की सर्जरी 12 नवंबर को हुई थी और उनका यहां के एचएन रिलायंस अस्पताल में इलाज चल रहा था।

 
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान में अस्पताल के डॉ. अजित देसाई के हवाले से बताया गया है कि ठाकरे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बयान में कहा गया है कि उन्हें अगले कुछ दिन तक घर से ही काम करने की सलाह दी गई है।
 
महाराष्ट्र के संसदीय मामलों के मंत्री अनिल परब ने सोमवार को कहा था कि राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र मुख्यमंत्री ठाकरे के स्वास्थ्य को देखते हुए 22 से 28 दिसंबर तक नागपुर के बजाय मुंबई में होगा। मुख्यमंत्री को यात्रा न करने की सलाह दी गई है।
अगला लेख
Delhi Pollution : प्रदूषण की वजह से अगले आदेश तक दिल्ली के स्कूल बंद, सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद AAP सरकार का फैसला