dharma sangrah
✕

उद्धव ने भाजपा के साथ सुलह की बात से किया इंकार, कहा- 'हमारा सिर शर्म से झुक गया'

Updated: मंगलवार, 6 जुलाई 2021 (22:23 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को उन अफवाहों को खारिज कर दिया कि शिवसेना और भाजपा फिर से एकसाथ आ सकते हैं और उन्होंने हाल में संपन्न विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दल के व्यवहार की भी आलोचना की। पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक हलकों में कयास लगाए जा रहे थे कि ठाकरे नीत शिवसेना और भाजपा के बीच मेल-मिलाप की संभावना है जिनकी राहें 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद जुदा हो गई थीं।

ALSO READ: उद्धव ठाकरे का विवादित बयान, कोई अकेले लड़ने की बात करेगा तो लोग जूतों से मारेंगे
 
उन्होंने दोनों दलों के एक बार फिर हाथ मिलाने के सवाल पर कहा कि जब हम 30 वर्षों तक साथ थे तो जो कुछ नहीं हुआ, वह अब क्या होगा। 2 दिवसीय सत्र समाप्त होने के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सदस्यों के कृत्य स्वस्थ लोकतंत्र की निशानी नहीं हैं।

ALSO READ: उद्धव से मुलाकात के बाद शरद पवार बोले- राजनीति नहीं, विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा...
 
विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में पीठासीन अधिकारी भास्कर जाधव से कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के लिए भाजपा के 12 विधायकों को सोमवार को 1 वर्ष के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया गया। ठाकरे ने कहा कि भाजपा को उस प्रस्ताव पर हंगामा करने की जरूरत क्या थी जिसमें केंद्र सरकार से राज्य के पिछड़ा वर्ग आयोग को 2011 की जनगणना का आंकड़ा मुहैया कराने के लिए कहा गया है ताकि ओबीसी की संख्या का पता चल सके। क्या हम कह सकते हैं कि ओबीसी से उसकी शत्रुता सामने आ गई? उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों के व्यवहार से 'हमारा सिर शर्म से झुक गया।'(भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

राजस्थान के पोखरण में अडानी के 'बघीरा 'AT1' का सफल परीक्षण, 8 KM दूर तक दुश्मन के टैंक को कर सकता है तबाह

Ahmedabad News : अहमदाबाद पहुंचीं माता अमृतानंदमयी देवी अम्मा, दर्शन के लिए उमड़े हजारों भक्त, CM भूपेंद्र पटेल ने लिया आशीर्वाद

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

अगला लेख