Hanuman Chalisa
✕

मुंबई की रैली में गरजे उद्धव ठाकरे, देश की आजादी से RSS का लेना-देना नहीं

Updated: शनिवार, 14 मई 2022 (22:41 IST)
मुंबई। मुंबई की रैली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधा। उद्धव ने भाजपा पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया और पूछा कि क्या यह वही पार्टी है जिसे शिवसेना 25 साल तक मित्र मानती रही।

ठाकरे ने कहा कि देश की आजादी से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का कोई लेना-देना नहीं हैं। ठाकरे ने कहा कि शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' ने कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान नहीं किया। हालांकि राज्य एवं राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों को उठाया।


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि कुछ दल ‘‘फर्जी हिंदुत्व’’ के जरिये गुमराह कर रहे हैं और उन्होंने  भाजपा पर ‘‘ओछी’’ राजनीति करने का आरोप लगाया।
 
ठाकरे ने मुंबई में एक जनसभा में भाजपा पर निशाना साधते हुए आश्चर्य व्यक्त किया कि क्या यह वही पार्टी है जिसे शिवसेना 25 साल पुराना मित्र मानती रही।
 
लगभग दो साल बाद अपनी पहली जनसभा में शिवसेना प्रमुख ठाकरे ने कहा कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने के प्रयासों को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। 
 
उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपनी ए, बी और सी टीम को लाउडस्पीकर दिए हैं और उन्हें औरंगजेब की कब्र पर जाकर ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करने को कहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हालांकि भाजपा तमाशा देखेगी और संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेगी।’’
 
ठाकरे ने कहा कि शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' ने कभी भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपमान नहीं किया, लेकिन राज्य एवं राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों को उठाया है।

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख