suvichar
✕

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में दो आतंकवादी मार गिराए

Updated: बुधवार, 22 मई 2019 (16:07 IST)
जम्मू-कश्मीर से सुरक्षाबल चुन-चुनकर आतंकियों का सफाया करने में लगे हुए हैं। दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां मुठभेड़ के दौरान सेना के जवानों ने 2 आंतकवादियों को मार गिराया है। मारे गए दोनों आतंकियों का शव भी सुरक्षाबलों ने बरामद कर लिया है।
 
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एनकाउंटर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकियों के शवों को बरामद कर लिया गया है। फिलहाल आतंकवादियों की पहचान और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है। आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
 
मंगलवार रात से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों को कुलगाम के गोपालपोरा इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में गोपालपोरा इलाके में पुलिस के साथ साझा सर्च ऑपरेशन चलाया। सुरक्षाबलों को देखते ही आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए आतंकियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया और जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को ढेर कर दिया।
 
बता दें कि इससे पहले शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। सुरक्षाबलों ने घाटी से तीन और आतंकियों का सफाया कर दिया। मारे गए आतंकवादियों की पहचान शौकत अहमद डार, इरफान वार और मुजफ्फर शेख के रूप में हुई है।
 
पुलिस के मुताबिक तीनों आतंकियों का संबंध आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से था। तीनों आतंकियों के खिलाफ पहले से भी कई केस दर्ज थे।
 
पुलवामा में ग्रेनेड हमला : राज्य के पुलवामा जिले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के पास सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर आतंकियों ने मंगलवार की देर शाम ग्रेनेड हमला किया। हालांकि, ग्रेनेड बैंक की दीवार से टकराकर फट जाने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। बताते हैं कि आतंकियों ने पहले ग्रेनेड फेंका। इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग की। गोलीबारी का जवाब दिए जाने के बाद आतंकी मौके से भाग निकले।
 
घटना के तत्काल बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, इस बारे में अभी पुलिस की ओर से कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

बदरीनाथ से लौट रहा 6 यात्रियों से भरा हेलीकॉप्टर क्रैश, जोशीमठ के पास रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

कांग्रेस के समय बैंक बनते थे, मोदी के समय बिकते हैं... IDBI बैंक निजीकरण पर राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला

ग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत, पूजा के लिए बालकनी से तोड़ रहे थे फूल

मंत्री नागर सिंह चौहान पर 20 साल से रिश्ते में होने का आरोप लगाने वाली महिला का यूटर्न, अब तारीफ में पढ़े कसीदे

अगला लेख