Hanuman Chalisa

दो बहनों ने जहर खाकर खुदकुशी की, रात में पार्टी की थी, सुबह मिलीं लाशें

शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021 (09:20 IST)
रांची। झारखंड के रांची से एक लोमहर्षक मामला सामने आया है। यहां 2 सगी बहनों ने खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि इन दोनों बहनों ने जहर खाकर खुदकुशी की है। पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से इलाके में हर कोई हैरान है।
 
पुलिस पूरे मामले में आत्महत्या या हत्या, हर पहलुओं की जांच कर रही है। बड़ी बहन शीतल लखानी रांची के एक अस्पताल में काम करती थी जबकि उसकी छोटी बहन मान्या सरला बिरला स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा थी। इनके पिता संजय लखानी रांची के बड़े कांट्रेक्टर में से एक हैं।
 
बताया जाता है कि दोनों बहनें जन्‍मदिन की पार्टी के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थीं और सुबह दोनों अचेत अवस्‍था में मिलीं। उन्‍हें तत्‍काल अस्‍पताल ले जाया गया, जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। दोनों बहनों ने कमरे में उल्टियां भी की थीं। एक दिन पहले घर के कुत्‍ते की भी मौत हुई थी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

Show comments

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

Donald Trump : ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे, अब तेहरान से कोई बातचीत नहीं

जन-कल्याण के लिए 2300 करोड़ स्वीकृत, जानें सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए फैसले?

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के 'पराक्रम' वाले बयान पर घमासान, युवाओं को लेकर क्या कह गईं UP गवर्नर?

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 10 साल बाद दिया प्रमोशन, गदगद हुए कर्मचारी, ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

ललिता गौतम हत्याकांड : मेरठ में न्याय की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन, पुलिस का हल्का बल प्रयोग, 5 लोग हिरासत में

अगला लेख